खराब मौसम के कारण काठमांडू नहीं उतर सका फ्लाई दुबई का विमान, लखनऊ में कराई इमरजेंसी लैंडिंग
दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की उड़ान FZ 539 को काठमांडू में खराब मौसम के कारण लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
दुबई से काठमांडू जा रही फ्लाई दुबई की इमरजेंसी लैंडिंग।
काठमांडू में ओलावृष्टि के कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया।
164 यात्रियों को लेकर विमान शाम को काठमांडू रवाना हुआ।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दुबई से काठमांडू जा रहे फ्लाई दुबई की विमान संख्या एफजेड 539 की राजधानी के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बुधवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल को करानी पड़ी। यह अंतरराष्ट्रीय उड़ान काठमांडू में ओला वृष्टि के कारण बुधवार दोपहर लैंड हुई।
एटीसी के मुताबिक दुबई से बुधवार सुबह 8:15 बजे उड़ान भरने वाली विमान संख्या एफजेड 539 को दोपहर तीन बजे काठमांडू पहुंचना था, लेकिन काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति न मिलने के कारण पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट पर संपर्क किया और पूरी स्थिति से अवगत कराने के बाद दोपहर दो बजे के आसपास विमान को लैंड कराया।
काठमांडू में मौसम ठीक होने के बाद विमान को शाम 4:46 बजे काठमांडू के लिए टेक आफ करा दिया गया। विमान में क्रू स्टाफ को मिलाकर 164 यात्री सवार थे।