Jharkhand Weather: झारखंड में ठंड का ट्रेलर खत्म, अब सर्दी दिखाएगी अपना असली रंग; 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
Jharkhand Weather: झारखंड में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट का अनुमान है, जिससे ठंड बढ़ेगी। रांची सहित कई जिलों में सुबह कोहरा छा सकता है, लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

AI द्वारा बनाई गई तस्वीर।
HighLights
झारखंड में अगले तीन दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान।
रांची समेत कई जिलों में सुबह छाएगा हल्का से मध्यम कोहरा।
नवंबर के आखिरी सप्ताह में बढ़ेगी कनकनी, बारिश की संभावना नहीं।
डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर बढ़ने के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को कनकनी का एहसास हो सकता है।
आज बुधवार, 25 नवंबर को राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय रांची, जमशेदपुर समेत कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा या धुंध छा सकती है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई विशेष चेतावनी नहीं है।
रांची में 14 डिग्री तक रह सकता है पारा
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 नवंबर को रांची में अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं जमशेदपुर में 19-39 डिग्री, डालटनगंज में 15-27 डिग्री, बोकारो में 16-27 डिग्री, हजारीबाग में 13.7-23.3 डिग्री और धनबाद में 16.8-26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
इन जिलों में सुबह छा सकता है कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, रांची, जमशेदपुर, पलामू, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में सुबह के समय कोहरा या धुंध का असर देखने को मिल सकता है। वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
तापमान में गिरावट के साथ सुबह और रात में ठंड का असर बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को सुबह और देर रात बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
यह भी पढ़ें- कश्मीर से लद्दाख तक हाड़ कंपाने वाली ठंड, श्रीनगर में सीजन की सबसे ठंडी रात, जानें जम्मू में मौसम का ताजा हाल
यह भी पढ़ें- लग्न के मौसम में महंगाई का तड़का, आरा मंडी में अरहर दाल 140 तो हल्दी 300 रुपये किलो पार, बिगड़ा रसोई का बजट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।