Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड में आफत बना मानसून, राजधानी सहित 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 07:27 AM (IST)

    रांची और आसपास के इलाकों में मानसून सक्रिय होने से भारी वर्षा हो रही है। शहर में जलजमाव और गांवों में खेतों में पानी भरने से लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने 4 से 6 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में सक्रिय मानसून का असर देखने को मिल रहा है। लगातार हो रही वर्षा ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में परेशानी बढ़ा दी है।

    शहर के नालों में जहां जलजमाव है तो गांव के खेतों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मानसून की वर्षा ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था को सड़क पर ला दिया है। सड़कों पर नालों का गंदा पानी बह रहा है और लोगों को कहीं कहीं पैदल चलना भी दूभर हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो 4 जुलाई को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, गुमला और खूंटी के अलावे उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के साथ साथ उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

    इन जिलों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि इन जिलों में मेघगर्जन के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

    वहीं, 5 जुलाई को राज्य के उत्तरी हिस्सों में भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही इन जिलों में मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की भी संभावना है।

    वहीं, 6 जुलाई को उत्तर पूर्वी हिस्से, निकटवर्ती मध्य भाग और दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में भारी वर्षा के संकेत हैं। इन जिलों में भी मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की भी संभावना है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 4, 5 और 6 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है। साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य बनी रही। लगभग सभी स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा रिकॉर्ड की गई जबकि, कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई है।

    सबसे अधिक वर्षा 69.6 मिमी पूर्वी सिंहभूम के चाईबासा में रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 28.6 डिग्री तो न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।