Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में दिख रहा चक्रवाती तूफान फेंगल का असर, अब ठंड ने पकड़ी रफ्तार; विजिबिलिटी हुई कम

    Jharkhand Weather चक्रवाती तूफान फेंगल ने जहां तमिलनाडु में कहर बरपाया वहीं अब इसका असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने निकटवर्ती मध्य हिस्से में हल्की वर्षा होने का संकेत दिया है। इसके बाद कोहरे का भी असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    By kumar Gaurav Edited By: Sanjeev Kumar Updated: Tue, 03 Dec 2024 07:56 AM (IST)
    Hero Image
    झारखंड में चक्रवात फेंगल से बिगड़ा मौसम (जागरण)

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News Hindi: चक्रवाती तूफान फेंगल का असर झारखंड में दिखने लगा है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे तो मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने निकटवर्ती मध्य हिस्से यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी और गुमला में हल्की वर्षा होने का संकेत दिया है। जिसके बाद कोहरे का भी असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वानुमान में बताया गया है कि 8 दिसंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह में हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    अगले दो से तीन दिनों के अंदर 3 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट

    इसके बाद अगले दो से तीन दिनों के अंदर तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। पूरे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। तापमान लगातार नीचे जा रहा है।

    मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में बढ़ रहा ठंड का प्रकोप

    वहीं दूसरी ओर मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नवंबर का महीना के समाप्त होते होते ठंड ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई तो कहीं-कहीं तापमान 8 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज की गई। सुबह से छाए कोहरे व लगातार चल रही सर्द हवाओं के कारण यहां का तापमान दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। मैकलुस्कीगंज में सुबह और शाम होते ही आंशिक रुप से कोहरा छाया रहा।

    विजिबिलिटी भी हुई कम

    आंशिक कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम रही। दिन दस बजे कोहरे का असर कम होने व सूर्यदेव के दर्शन के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं दिन में भी सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। जिससे आबादी घरों में कैद होने को मजबूर है। लोगों को अब अच्छी खासी ठंड का एहसास होने लगा है।

    छात्रों को हो रही परेशानी

    • ठंड के दस्तक देने के साथ ही आम लोग ठंड से राहत पाने के लिए अपने घरों में रखे जैकेट, स्वेटर व इनर आदि कपड़े निकालने भी शुरू कर दिए है।
    • ठंड बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी विद्यार्थियों व अभिभावकों को हो रही है।
    • ठंड में विद्यार्थी देर से विद्यालय पहुंच रहे हैं।
    • बता दें कि पिछले वर्ष भी मैकलुस्कीगंज में कड़ाके की ठंड पड़ी थी, तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया था।

    बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम 

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस गढ़वा का रिकार्ड किया गया। जबकि राजधानी का अधिकतम 25.2 डिग्री तो न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Jharkhand Weather Today: झारखंड में बारिश बढ़ाएगी टेंशन, लुढ़केगा तापमान; लोगों से सावधान रहने की अपील

    Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में अचानक गिरा तापमान, बच्चों को लेकर रहें सावधान; अलर्ट जारी