Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में होगी बारिश
रांची में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक डिप्रेशन उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है जिसके क ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की वर्षा होने के बाद आम लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने 13 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश के ऊपर बना डिप्रेशन 18 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा था, जो शुक्रवार की सुबह 8:30 बजे स्थिर हो चुका है। फिलहाल यह सिस्टम बांग्लादेश से 40 किलोमीटर दूर, पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर व ढाका से 110 किलोमीटर और भारत में बहरामपुर के उत्तर व शिलांग से 260 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर स्थित है।
आगामी 12 घंटे में यह सिस्टम उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और निम्न दाब क्षेत्र में परिवर्तित होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में समुद्रतल से ऊपर 0.9 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।
शनिवार और रविवार को बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार व रविवार को रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।
एक जून को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि मौसम शुष्क रहेगा। दो व तीन जून को आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा।
चार व पांच जून को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि मौसम शुष्क रहेगा। वहीं राज्य में कुछ स्थानों पर शनिवार को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है।
एक व दो जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा, तीन जून को राज्य के दक्षिण भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।
चार व पांच जून को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 34.0 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में 2.7 व न्यूनतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा चांडिल (सरायकेला-खरसावां) में 48.2 मिमी दर्ज की गई। शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टनगंज में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।