यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन 10 जिलों में बारिश की चेतावनी, ठंड को लेकर आया नया अपडेट
Jharkhand Weather झारखंड में ठंड के बीच बारिश एक बार फिर से परेशानी बढ़ाने वाली है। कई जिलों में अगले ...और पढ़ें

HighLights
- झारखंड में बेमौसम बारिश बढ़ाएगी लोगों की परेशानी
- बारिश के दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील
जागरण टीम, पलामू/रांची। Jharkhand Weather News Hindi: झारखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पलामू समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। साल के आखिरी दिनों में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसके लिए मौसम विभाग में अलर्ट भी जारी कर दिया है। लोगों से सावधान रहने के लिए कहा गया है।
झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी हिस्से यानी पलामू, लातेहार चतरा, कोडरमा और लोहरदगा में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो में बारिश होने की संभावना है।
ठंड को लेकर नया अपडेट
बारिश के बाद तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आएगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर पलामू जिले में भी देखने को मिलेगा।
आज से दोपहर में ही आसमान में बादल छाए रहेंगे
28 दिसंबर के दोपहर से आसमान में बादल छाए रहेंगे। शाम से लेकर 29 दिसंबर की सुबह तक मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में भी गिरावट आएगी। चार डिग्री तक तापमान गिर सकता है। पिछले दो दिनों से पलामू जिले का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस पास है।
