विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Weather Today: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, पूरे राज्य में अलर्ट; 22 जिलों के लोग रहें सावधान

Published: Sun, 16 Jun 2024 08:41 AM (IST)

Jharkhand Weather झारखंड में गर्मी से राहत की बजाय और मौसम बिगड़ता ही जा रहा है। हीटवेव की चपेट में ...और पढ़ें

झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल (जागरण)
झारखंड में भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल (जागरण)

HighLights

  1. झारखंड में हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है।
  2. रांची में तापमान ने पहली बार रिकॉर्ड तोड़ लिया है।

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News: पूरे झारखंड में मौसम और अधिक बिगड़ने वाला है। अभी और अधिक भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मानसून का अनुमान भी फेल हो जा रहा है। इस भयंकर गर्मी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। अब 15 की जगह 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

हीटवेव को लेकर पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी

हीटवेव को लेकर पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 22 जिलों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। सिर्फ पाकुड़ और साहिबगंज में तापमान 40 के नीचे है। हिल स्टेशन के नाम से मशहूर राजधानी रांची का तापमान कभी भी 40 के पार नहीं पहुंचा था लेकिन वर्ष 2024 में सारे रिकार्ड टूट रहे हैं।

Jharkhand News: झारखंड के दो सांसदों ने मंत्री बनते ही कर दिया बड़ा एलान, पीएम मोदी भी हो जाएंगे खुश

1984 के बाद पहली बार ऐसी भीषण गर्मी

पिछले करीब एक माह से राजधानी का तापमान 40 के आसपास ही रह रहा है। शहर के लोग तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान हैं। लोगों को मानसून का इंतजार है। अब तो मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान भी दगा दे गया है। 1984 के बाद ऐसी भीषण गर्मी पहली बार देखी जा रही है।

दरअसल, केंद्र ने 15 जून तक प्रदेश में मानसून के प्रवेश की संभावना जताई थी लेकिन सारे अनुमान धरे के धरे रह गए। हीटवेव का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों तक 15 से 18 जिलों तक ही हीटवेव का असर था लेकिन शनिवार को 22 जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के बुलेटिन में पिछले एक माह से सिर्फ यलो, रेड और आरेंज अलर्ट ही दिखाई दे रहे हैं।

Dhanbad News: 'ढुलू महतो जीत तो गए लेकिन अब...', मच गया हंगामा; सुरक्षाकर्मियों को आना पड़ा आगे

राजधानी समेत पूरे राज्य के लिए खतरे की घंटी 

Jharkhand News: तापमान की वर्तमान स्थिति राजधानी रांची समेत पूरे राज्य के लिए खतरे की घंटी है। अब भी नहीं संभलें तो निश्चित रूप से इसकी भयावह तस्वीर आगामी दिनों देखने को मिलेगी। 16 जून को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्से पलामू, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के अलावे दक्षिणी हिस्से पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में हीटवेव को लेकर आरेंज अलर्ट जबकि निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी में भी हीटवेव को ले यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में शाम के समय 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा बहेगी और वज्रपात होने की भी संभावना है। यद्यपि, राजधानी में आंशिक बादल के छाए रहने, मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा होने की भी पूरी संभावना है। शनिवार को भी दोपहर के बाद काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिली। लोग रतजगा करने को विवश हैं और रात में बिजली गुल होने के बाद विद्युत विभाग को कोसते नजर आ रहे हैं।

ये रहा 40 पार वाले जिलों का तापमान 

रांची - अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस

डाल्टनगंज - 45.7 डिग्री सेल्सियस

जमशेदपुर - 44.2 डिग्री सेल्सियस

बोकारो - 43.4 डिग्री सेल्सियस

चतरा - 42.2 डिग्री सेल्सियस

देवघर - 43.1 डिग्री सेल्सियस

धनबाद - 41.9 डिग्री सेल्सियस

गढ़वा - 45.1 डिग्री सेल्सियस

गिरिडीह - 43.9 डिग्री सेल्सियस

गोड्डा - 41.5 डिग्री सेल्सियस

गुमला - 41.6 डिग्री सेल्सियस

पाकुड़ - 38.1 डिग्री सेल्सियस

साहिबगंज - 37.5 डिग्री सेल्सियस

हजारीबाग - 41.6 डिग्री सेल्सियस

जामताड़ा - 42.7 डिग्री सेल्सियस

खूंटी - 42.3 डिग्री सेल्सियस

लातेहार - 42 डिग्री सेल्सियस

पलामू - 41.1 डिग्री सेल्सियस

रामगढ़ - 42.9 डिग्री सेल्सियस

सरायकेला खरसावां - 45.9 डिग्री सेल्सियस

सिमडेगा - 41.6 डिग्री सेल्सियस

पश्चिमी सिंहभूम - 44.2 डिग्री सेल्सियस

ऐसा रहा मौसम 

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं आंधी के साथ बहुत हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 0.5 मिमी पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला का रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का रिकार्ड किया गया। राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।