Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: 14 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं, मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

    By Jagran NewsEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Tue, 10 Jan 2023 08:48 AM (IST)

    Jharkhand Weather भीषण सर्दी ने इस वक्त पूरे उत्तर भारत को अपनी चपेट में ले रखा है। झारखंड में भी इसका भयंकर असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड के कई शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है।

    Hero Image
    Jharkhand Weather: 14 जनवरी तक सर्दी से राहत नहीं, मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए जारी किया यलो अलर्ट

    जागरण संवाददाता, रांची: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड कहर ढा रही है। शीतलहर के साथ घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। झारखंड के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए राज्य के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के जिलों पलामू, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, कोडरमा, हजारीबाग और गिरिडीह में भी शीतलहर चलने की आशंका जताई है। इस बीच रांची के कांके में तापमान शून्य डिग्री तक पहुंच गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां सोमवार सुबह घास और पुआल पर ओस की बूंदें जमी हुई देखी गईं। कांके में सोमवार का दिन साल का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई है। सोमवार को 17.5 डिग्री अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान सोमवार की रात को 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कुछ जिलों का न्यूनतम तापमान तीन-चार डिग्री या उससे अधिक नीचे जा सकता है।

    14 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 14 जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है। इस दौरान सुबह और रात के वक्त थोड़ा कहीं-कही कोहरा भी रह सकता है। फिलहाल आसमान साफ होने और पहाड़ों की ओर से आने वाली ठंडी हवा की वजह से कनकनी बढ़ी हुई है। यूपी-बिहार से सटे जिलों, खासकर गढ़वा-पलामू में ठंड का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को कांके में 2.2 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवा चलती रही।

    इन शहरों का भी रहा बुरा हाल

    जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, देवघर न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस, खूंटी का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, रामगढ़ न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और सिमडेगा न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि 15 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी। एक-दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट आ सकती है। अगले पांच दिनों राजधानी में मौसम के हाल की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक राजधानी में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा और गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।