Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड के कई जिलों में बदलने वाला है मौसम, बारिश को लेकर जारी हुआ येलो अलर्ट

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 07:52 AM (IST)

    मौसम विभाग ने रांची और झारखंड के अन्य हिस्सों के लिए अलर्ट जारी किया है। 11 जून के बाद राज्य में तेज बारिश की संभावना है। 10 जून को पलामू और उत्तरी छोटानागपुर को छोड़कर बाकी हिस्सों में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

    Hero Image
    मौसम विभाग का अलर्ट जारी, 11 जून के बाद होगी तेज बारिश

    जागरण संवाददाता, रांची। मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी कर सूचनी दी है। सूचना के अनुसार 11 जून के बाद राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

    10 जून को राज्य के पलामू और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल को छोड़कर शेष क्षेत्र में अच्छी बारिश हो सकती है। 10 से 13 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में बारिश हो सकती है।

    11 से 13 जून तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। इसके बाद मानसून की बारिश झारखंड में हो सकती है।

    इस दौरान झारखंड के अलग-अलग हिस्सों का अधिकतम तापमान भी 32 से 35 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी 23-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रह सकता है।

    36 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

    रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहा।

    सबसे अधिक गर्मी पलामू में देखने को मिला है। डालटनगंज का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के आसपास रहा। गढ़वा का अधिकतम तापमान भी 39 डिग्री सेसि के आसपास रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें