Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कड़ाके की ठंड, शीतलहर, कोहरा और लगातार बार‍िश के बीच रात में ऐसी द‍िखी राजधानी रांची

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:27 PM (IST)

    Jharkhand Weather live झारखंड का मौसम इस समय बेहद खराब है। लगातार यहां बार‍िश का स‍िलस‍िला जारी है। शन‍िवार रात से शुरू बार‍िश का स‍िलस‍िला रव‍िवार रात तक जारी रहा। घने कोहरे के कारण कहीं कुछ नजर नहीं आ रहा था। लोग भी अपने घरों में दुबके रहे।

    Hero Image
    Ranchi Weather night : राजधानी रांची में लगातार बार‍िश हो रही है। रात में ऐसा द‍िखा नजारा।

    रांची, ड‍िज‍िटल डेस्‍क। कड़ाके की ठंड, शीतलहर, कोहरा, तेज हवा और लगातार हो रही बार‍िश ने झारखंड के मौसम को और सर्द बना द‍िया है। श‍िमला की तरह यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनजीवन पूरी तरह से अस्‍त व्‍यस्‍त हो गया है। दैन‍िक जागरण की टीम ने रव‍िवार रात शहर का जायजा ल‍िया। पेश है कुछ तस्‍वीरें, जो बयां कर रही हैं राजधानी रांची के मौसम का हाल।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांटा टोली में कुछ इस तरह नजर आया मंजर

    राजधानी रांची के कांटा टोली इलाके में जब हमारी टीम पहुंची तो यहां मंजर कुछ इस तरह नजर आया। सड़कों पर वाहन कम द‍िखे। दुकानों पर भीड़ नजर नहीं आई। फुटपाथ पर कहीं कोई नजर नहीं आया।

    रात में ओवरब्र‍िज का यह नजारा आप भी देख‍िए

    राजधानी रांची के ओवरब्र‍िज का यह नजारा है। जब हमारी टीम पहुंची तो यहां मंजर कुछ इस तरह नजर आया। सड़कों पर वाहन तो थे, लेक‍िन आम द‍िनों की तुलना में कम थे। दुकानों पर भीड़ नजर नहीं आई।

    बार‍िश में घर जाने की द‍िखी जल्‍दी

    उधर, रांची की सड़कों पर रात में आलम यह रहा क‍ि कई लोग घर जाने की जल्‍दी में नजर आए। रोशनी भरपूर थी लेक‍ि‍न कोहरे के कारण कुछ द‍िखाई नहीं दे रहा था।