Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड झमाझम बारिश से भीगेगा, 3 दिन आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 07:48 AM (IST)

    झारखंड के लोगों को अगले कुछ दिनों तक बारिश के सितम से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 21 अप्रैल तक रांची समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 22 अप्रैल को आंशिक रूप से गरज वाले बादल छाए रहेंगे। 23 व 24 अप्रैल को आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद तापमान में इजाफा हो सकता है।

    Hero Image
    झारखंड में 21 अप्रैल तक होगी बारिश

    जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather: शुक्रवार को दोपहर बाद राजधानी में ओलावृष्टि के साथ झमाझम वर्षा हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शाम 5:30 बजे तक 5.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं, राजधानी का अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामान्य तापमान की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार से 21 अप्रैल तक रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। साथ ही गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है।

    22 अप्रैल को आंशिक रूप से गरज वाले बादल बनने की संभावना है। 23 व 24 अप्रैल को आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा। सुबह में आर्द्रता की मात्रा 82 प्रतिशत व शाम में 90 प्रतिशत दर्ज की गई।

    मौसम में बदलाव की वजह

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिण पंजाब व आसपास के क्षेत्रों से झारखंड को क्रास करते हुए हरियाणा तक टर्फलाइन बना हुआ है। इसके अलावा दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्यम भाग में समुद्रतल से ऊपर 1.5 किलोमीटर क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

    इसके अलावा झारखंड से पूर्वी असम तक बना टर्फलाइन (पूर्व-पश्चिम) अब झारखंड से असम के मध्य भाग होते हुए गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक स्थित है। साथ ही उत्तरी बांग्लादेश में समुद्रतल से 0.9 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर है।

    सबसे अधिक 10.5 मिलीमीटर वर्षा बहरागोड़ा में

    शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटनगंज में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जबकि सबसे अधिक वर्षा बहरागोड़ा में 10.5 मिलीमीटर हुई। मौसम पूर्वानुमान के तहत शनिवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा) को छोड़कर शेष सभी भागों में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के झोंकों (अधिकतम गति 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के साथ वज्रपात होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की भी संभावना है।

    रविवार को कैसा रहेगा मौसम

    रविवार को राज्य के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम गति 40-50 किमी. प्रतिघंटा) के झोंकों व शेष सभी भाग में गरज के तेज हवा (अधिकतम 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के झोंकों के साथ वज्रपात होने की संभावना है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    21 अप्रैल के मौसम का हाल

    21 अप्रैल को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम गति 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के झोंकों के साथ वज्रपात होने की संभावना है। राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    22 अप्रैल के मौसम का हाल

    22 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष सभी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (अधिकतम 30-40 किमी. प्रतिघंटा) के झोंकों के साथ वज्रपात होने की संभावना है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष सभी भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    23 अप्रैल के मौसम का हाल

    23 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.6 व न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज का अधिकतम तापमान 39.6 व न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस, बोकारो का अधिकतम तापमान 31.5 व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा का अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    कैसा रहेगा मौसम

    • 20 अप्रैल: राज्य के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
    • 21 अप्रैल: राज्य के कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना।
    • 22 अप्रैल : उत्तर-पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष सभी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
    • 23 अप्रैल : राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

    ये भी पढ़ें

    दिल्ली में हुई बारिश से मिली गर्मी से राहत, यूपी में आंधी-तूफान ने मचाई तबाही; अगले कई दिनों का अलर्ट जारी

    Bihar Weather: बिहार के इन दो जिलों में मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना