Jharkhand Weather Report: 29 नवंबर तक पूरे राज्य के तापमान में गिरावट होने की संभावना, जानें अपने शहरों का हाल
Jharkhand Weather Forcast राजधानी रांची और आसपास के हिस्सों में भी मौसम शुष्क रह सकता है। इस बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, रांची। राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह से लेकर शाम तक कोहरे का नजारा देखने को मिल रहा है। राज्य में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दरअसल बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्र का असर राज्य में भी देखने को मिल रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आने वाले दो से चार दिनों के बीच राजधानी समेत पूरे राज्य में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में 26 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है इसका आंशिक असर दिखेगा। जिससे राज्य के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वहीं आसमान के साफ होने के बाद 29 नवंबर तक पूरे राज्य के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। बता दें कि 28 नवंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। इस वजह से अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर देखने को मिलेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
राजधानी रांची के मौसम की जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि राजधानी रांची और आसपास के हिस्सों में भी मौसम शुष्क रह सकता है। इस बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
सबसे कम गढ़वा का तापमान
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 डिग्री चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री गढ़वा का रिकार्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम
- 25 नवंबर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
- 26 नवंबर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा, मौसम शुष्क रहेगा, अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस
- 27 नवंबर : सामान्यत: बादल छाए रहेंगे, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस
- 28 नवंबर : आंशिक बादल छा सकते हैं, मौसम शुष्क बना रहेगा, अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस।
यह भी पढ़ें

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।