विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jharkhand Breaking: झारखंड में SIR की समय सीमा फिर बढ़ी, अब 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

By Neeraj AmbasthaEdited By: Mansi Kumari
Published: Wed, 18 Nov 2026 02:06 PM (IST)

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा बढ़ा दी गई है, अब अंतिम मतदाता सूची 22 दिसंबर को प्रकाशित ...और पढ़ें

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ाई गई।

झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ाई गई।

HighLights

  1. झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की समयसीमा बढ़ाई गई।

  2. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन अब 22 दिसंबर को होगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2026 की समयसीमा एक बार फिर बढ़ा दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने राज्य में पुनरीक्षण से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए 15 दिसंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया है।

वहीं, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 दिसंबर को किया जाएगा। इससे पहले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 30 नवंबर निर्धारित थी। आयोग ने 17 नवंबर को पत्र जारी कर एसआइआर का संशोधित कार्यक्रम सभी संबंधित राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों को भेजा है।

आयोग की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार, झारखंड में दावे और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 15 दिसंबर तक पूरी करनी होगी। इसके बाद 22 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। समयसीमा बढ़ाए जाने से पुनरीक्षण की प्रक्रिया में जुड़े अधिकारियों को दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।

आयोग ने अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं को लेकर भी कार्यक्रम निर्धारित किया है। इसके तहत 18 नवंबर तक एन्यूमरेशन फॉर्म तैयार और प्रिंट किए जाने हैं। 18 से 30 नवंबर तक इन फॉर्म का वितरण और संग्रह किया जाएगा। वहीं, प्राप्त फॉर्म के निपटारे के लिए 10 दिसंबर तक की समयसीमा तय की गई है।

jharkhand sir

निर्वाचन आयोग ने सभी संबंधित अधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम की जानकारी देने और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। राजनीतिक दलों को भी बदले हुए कार्यक्रम से अवगत कराने को कहा गया है।  

यह भी पढ़ें- झारखंड में आज से 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, तीन महीने का वेतन बकाया

यह भी पढ़ें- SIR: झारखंड में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आज आखिरी माैका, बूथों पर सुबह 11 से 4 बजे तक जमा होंगे आवेदन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।