Jharkhand Transfer Posting: झारखंड में 8 IPS का तबादला, किशोर कौशल बने रांची के SSP
Jharkhand Transfer Posting झारखंंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई वाली गठबंधन सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के आठ आइपीएस अफसरों का बुधवार को तबादला कर दिया। रांची के एसपी सिटी रह चुके किशोर कौशल को रांची का सीनियर एसपी बनाया गया है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Transfer Posting सरकार ने राज्य के आठ आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। रांची के एसपी सिटी रह चुके 2012 बैच के अधिकारी किशोर कौशल को रांची का सीनियर एसपी बनाया गया है। वे वर्तमान में जेएपीटीसी पद्मा के एसपी थे, उनके पास एसपी एसीबी व एसपी झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग का भी अतिरिक्त प्रभार था। रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को वेटिंग फार पोस्टिंग में रखा गया है।
इसी तरह रांची में उपद्रव, फायरिंग सहित कई महत्वपूर्ण कांडों का अनुसंधान कर रही सीआइडी के एडीजी प्रशांत सिंह को जैप का एडीजी बनाया गया है। सीआइडी के एडीजी का पद रिक्त है। यहां आइजी के पद पर बोकारो के आइजी असीम विक्रांत मिंज को पदस्थापित किया गया है। पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के एसएसपी डा. एम. तमिलवाणन डीआइजी में प्रोन्नत होकर सीआइडी के डीआइजी बने हैं। रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का सीनियर एसपी बनाया गया है। रामगढ़ के एसपी की कमान जंगल वारफेयर स्कूल के एसपी पीयूष पांडेय को दी गई है।
- रांची हिंसा सहित कई महत्वपूर्ण मामलों का अनुसंधान कर रही सीआइडी के एडीजी प्रशांत सिंह का जैप एडीजी के पद पर तबादला
- आइजी असीम विक्रांत मिंज का सीआइडी में स्थानांतरण, एडीजी सीआइडी का पद अभी रिक्त
- रांची व पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी तथा रामगढ़ के एसपी भी बदले
कौन IPS कहां गए
- प्रशांत सिंह : एडीजी सीआइडी से एडीजी जैप।
- तदाशा मिश्र : एडीजी जैप से विशेष सचिव, गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
- असीम विक्रांत मिंज : आइजी बोकारो से आइजी सीआइडी।
- एम. तमिल वाणन : एसएसपी, जमशेदपुर से डीआइजी सीआइडी।
- किशोर कौशल : जेएपीटीसी पद्मा के एसपी से एसएसपी रांची।
- निधि द्विवेदी : समादेष्टा जैप-8 लेस्लीगंज पलामू से एसपी सीआइडी।
- पीयूष पांडेय : एसपी जंगल वारफेयर स्कूल नेतरहाट से एसपी रामगढ़।
- प्रभात कुमार : एसपी रामगढ़ से एसएसपी पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।