विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड का आतंक अमन बिहार में गिरफ्तार, सरकार ने रखा है 15 लाख का इनामी, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

By M EkhlaqueEdited By:
Published: Sat, 30 Jul 2022 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2022 04:51 PM (IST)

Jharkhand Crime News झारखंड में आतंक मचाने वाले 15 लाख के इनामी अमन गंझू को पुलिस ने बिहार के गया ...और पढ़ें

Jharkhand Latest News: झारखंड का आतंक अमन बिहार में गिरफ्तार, सरकार ने रखा है 15 लाख का इनामी
Jharkhand Latest News: झारखंड का आतंक अमन बिहार में गिरफ्तार, सरकार ने रखा है 15 लाख का इनामी

लोहरदगा, जागरण संवाददाता। झारखंड के लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में माओवादियों के खिलाफ आठ फरवरी 2022 से लेकर लगातार 10 दिनों तक सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया आपरेशन डबल बुल के बाद फरार माओवादी रीजनल कमांडर अमन गंझू बिहार के गया में पकड़ा गया है। उससे पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। अमन गंझू उर्फ अमर गंझू उर्फ अनिल गंझू उर्फ काजू बिहार के औरंगाबाद जिले के ढिबरा थाना क्षेत्र के झरना गांव का रहने वाला है।

गिरफ्तारी से भाकपा माओवादी को बड़ा झटका

रामस्वरूप मांझी उर्फ स्वर्गीय लोहरी भोक्ता के पुत्र अमन गंजू के खिलाफ 15 लाख रुपये का इनाम घोषित है। अमन की गिरफ्तारी पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। जबकि लोहरदगा और उसके आसपास के जिलों में सक्रिय भाकपा माओवादी रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू के लिए यह एक और बड़ा झटका है। सीआरपीएफ और सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रहे हैं। वह लातेहार, लोहरदगा व गुमला के इलाकों में सक्रिय था।

आपरेशन डबल बुल के बाद से ही था फरार

विगत आठ फरवरी 2022 को सुरक्षाबलों ने लोहरदगा के बुलबुल इलाके में एक आपरेशन डबल बुल चलाया था। इस आपरेशन में कुख्यात माओवादी कमांडर रवींद्र गंझू के दस्ते को बड़ा नुकसान हुआ था। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने 11 माओवादियों को गिरफ्तार किया था। जबकि दो माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार, कारतूस, दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए गए थे। पुलिस के इस आपरेशन में नक्सली रवींद्र गंझू और अमन गंझू बचकर भाग भाग निकले थे।

लोहरदगा, लातेहार व गुमला जिले में था सक्रिय

नक्सली अमन गंझू बुलबुल जंगल को छोड़कर छकरबंधा भाग निकला था। जबकि, रवींद्र गंझू बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में भाग गया था। फिलहाल रविंद्र का दस्ता एक बार फिर लोहरदगा और लातेहार के सीमावर्ती इलाकों में 10-12 सदस्यों के साथ घूम रहा है। हाल के दिनों में छकरबंधा इलाके में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षा बालों ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। इसी के परिणाम स्वरूप सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है।

झारखंड पुलिस के इपनुट पर बिहार में नक्सलियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के दौरान अमन गंझू को पकड़ा गया। मामले में लोहरदगा एसपी आर. रामकुमार ने कहा कि फिलहाल अवकाश में हैं। हालांकि, आपरेशन डबल बुल के बाद फरार 15 लाख का इनामी नक्सली अमन के गया से गिरफ्तार होने की उन्हें कोई अधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जबकि, डीएसपी अभियान दीपक पांडे ने कहा है कि उन्हें भी इनामी नक्सली अमन की गिरफ्तारी की अधिकारिक सूचना नहीं मिली है।