विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड को पर्यटक स्थल बनाना था सुदिव्य सोनू का सपना, पत्नी श्वेता ने अधूरे काम पूरे करने का लिया संकल्प

Published: Mon, 05 Oct 2026 08:00 AM (IST)

Giridih By election: दिवंगत शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगी। उनकी पत्नी श्वेता ...और पढ़ें

सुदिव्य कुमार सोनू व श्वेता शर्मा की फाइल फोटो। जागरण

सुदिव्य कुमार सोनू व श्वेता शर्मा की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. झारखंड को पर्यटक स्थल बनाना सुदिव्य कुमार सोनू का था सपना।

  2. श्वेता शर्मा ने उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।

  3. दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा लड़ेंगी उपचुनाव।

जागरण संवाददाता, रांची। Shweta Sharma: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू की पत्नी श्वेता शर्मा अपने पति की राजनीतिक विरासत संभालने के लिए तैयार हैं। वह गिरिडीह विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगी। झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं से सहयोग और साथ मांगा है।

झारखंड के शिक्षा मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू का निधन 5 और 6 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि में गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद हुआ था।

झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज की ओर से रविवार को पुराना विधानसभा सभागार रांची में पूर्व मंत्री स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उनकी पत्नी श्वेता शर्मा और पुत्री सृष्टि शर्मा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शामिल हुईं। अध्यक्षता समाज के प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने किया।

श्वेता शर्मा ने कहा कि वह स्व. सुदिव्य कुमार सोनू की तरह समाज के लोगों के साथ जुड़कर काम करेंगी। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनका प्रयास रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष विकास राणा ने कहा कि स्व. सोनू ने संघर्ष के बल पर झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई थी।

झारखंड के विकास को लेकर वह गंभीर थे और राज्य को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करना उनका सपना था। उन्होंने समाज के लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने और राजनीति में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की अपील की।

sudivya kumar sonu

उन्होंने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में विश्वकर्मा समाज के प्रतिनिधियों को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डोमन राणा, शंकर विश्वकर्मा, संजय शर्मा, दिलीप शर्मा, गुप्तेश्वर शर्मा, धनेश्वर राणा आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- पति के निधन के 22 दिन बाद राजनीति में सक्रिय हुईं श्वेता, गिरिडीह उपचुनाव से पहले JMM कार्यकर्ताओं से मांगा साथ

यह भी पढ़ें- गिरिडीह उपचुनाव: सोनू के बिना सूना घर, पर समर्थकों की जिद ने श्वेता शर्मा को पहुंचाया सियासत के चौखट पर