Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC Recruitment 2021: जेएसएससी में 750 पदों के लिए वैकेंसी, ITI में सरकारी नौकरी... देखें Details

    JSSC Recruitment 2021 नए साल में झारखंड में नौकरियों की बहार आ गई है। वर्ष 2021 के जनवरी-फरवरी महीने में हजारों वैकेंसियां निकल रही हैं। जेएसएससी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग प्रदेश के सरकारी आइटीआइ में इंस्‍ट्रक्‍टर के 750 पदों के लिए जल्‍द ही विज्ञापान निकालने जा रहा है।

    By Alok ShahiEdited By: Updated: Tue, 05 Jan 2021 05:53 AM (IST)
    Hero Image
    JSSC Recruitment 2021: 750 इंस्‍ट्रक्‍टर की नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से होगी।

    रांची, राज्य ब्यूरो। JSSC Vacancy 2020-21, JSSC Recruitment 2021 नए साल में झारखंड में नौकरियों की बहार आ गई है। वर्ष 2021 के जनवरी-फरवरी महीने में प्रदेश के विभिन्‍न सरकारी विभागों में हजारों वैकेंसियां निकल रही है। जेएसएससी, झारखंड कर्मचारी चयन आयोग प्रदेश के सभी सरकारी आइटीआइ में इंस्‍ट्रक्‍टर के 750 पदों के लिए जल्‍द ही विज्ञापान निकालने जा रहा है। नियुक्ति का आधार लिखित परीक्षा होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आइटीआइ) में कार्य कर रहे अनुदेशक (इंस्ट्रक्टर) अब प्रशिक्षण अधिकारी कहलाएंगे। इसी तरह, मुख्य अनुदेशक अब मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी कहलाएंगे। राज्य सरकार ने औद्योगिक प्रशिक्षण सेवा (समूह ग) नियुक्ति नियमावली में संशोधन कर यह प्रावधान किया है। श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने इस संशोधित नियमावली अधिसूचित कर दी है।

    यह भी पढ़ें : Sarkari Naukri: झारखंड में सरकारी नौकरियां, 25 हजार शिक्षक, 1.6 लाख सरकारी पदों पर बहाली; देखें आवेदन Details

    इससे लगभग 750 प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति का भी रास्ता साफ हो गया है।  संशोधित नियमावली के अनुसार, प्रशिक्षण अधिकारियों (अनुदेशकों) की नियुक्ति अब झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से होगी। नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर होगी। इसमें तीन पत्र होंगे जिनके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय होंगे।

    तीनों ही पत्रों के प्रत्येक प्रश्न तीन अंकों के होंगे तथा प्रत्येक सही उत्तर के लिए तीन अंक प्रदान किए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंकों की कटौती की जाएगी। पहला पत्र भाषा एवं सामान्य ज्ञान, दूसरा पत्र क्षेत्रीय या जनजातीय भाषा तथा तीसरा पत्र तकनीकी योग्यता का होगा। पहले पत्र में न्यूनतम 30 फीसद अंक लाना अनिवार्य होगा। इस पत्र में इतने अंक नहीं लानेवाले अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए अयोग्य माने जाएंगे। मेधा सूची तीनों पत्रों के कुल प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी।

    इधर, झारखंड राज्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ ने अनुदेशकों के नाम प्रशिक्षण अधिकारी किए जाने की सराहना करते हुए कहा है कि इससे उनका मनोबल और उत्साह बढ़ेगा, जिससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता बढ़ेगी। संघ के महासचिव कमलेश्वर रविदास के अनुसार, संघ के विभाग के साथ आपसी समन्वय का यह परिणाम है। उन्होंने इसके लिए संघ के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया है। 

    प्रोन्नति से भरे जाएंगे मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी के पद

    प्रशिक्षण अधिकारियों के शत-प्रतिशत पदों पर नियुक्ति सीधी भर्ती से होगी। मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी के सभी पद प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर पांच वर्ष की सेवा करनेवाले कर्मियों की प्रोन्नति से भरे जाएंगे। वहीं, सहायक अधीक्षक के आधे पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे जबकि आधे पद मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर पांच वर्ष कार्य करनेवाले मुख्य प्रशिक्षण अधिकारियों की प्रोन्नति से भरे जाएंगे।