Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSSC ने Result में किया संशोधन,सहायक आचार्य नियुक्ति में गणित और विज्ञान के परिणाम में त्रुटि

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 07:02 PM (IST)

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) अंतर्गत गणित एवं विज्ञान विषय में जारी परिणाम में त्रुटियां सामने आई हैं।आयोग ने परिणाम में संशोधन किया है। संशोधित परिणाम में एक दर्जन जिलों में पारा शिक्षक श्रेणी में एक से चार अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी सफल घोषित किया है।

    Hero Image
    सहायक आचार्य नियुक्ति में गणित और विज्ञान के परिणाम में त्रुटि पाई गई है।

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के तहत स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा छह से आठ) अंतर्गत गणित एवं विज्ञान विषय में जारी परिणाम में त्रुटियां सामने आई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आयोग ने यह त्रुटियां सामने आने के बाद परिणाम में संशोधन किया है। संशोधित परिणाम में एक दर्जन जिलों में पारा शिक्षक श्रेणी में एक से चार अतिरिक्त अभ्यर्थियों को भी सफल घोषित किया है।

    इनमें चतरा, देवघर, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, कोडरमा, पाकुड़, रामगढ़ तथा रांची सम्मिलित हैं। आयोग ने पूर्व में सफल घोषित तीन अभ्यर्थियों के परिणाम लंबित रखा है।

    उनके परिणाम में भी त्रुटियां सामने आई थीं। बताते चलें कि आयोग ने इस परीक्षा का परिणाम 18 जुलाई को जारी किया था। आयोग ने यह भी कहा है कि परिणाम विभिन्न याचिकाओं में कोर्ट के आनेवाले आदेश से प्रभावित होगा। साथ ही आयोग को परिणाम में संशोधन का अधिकार होगा।