Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    JSIA की 59वीं आमसभा आज, नई कार्यकारिणी का होगा चुनाव; जयंत सिन्‍हा होंगे मुख्‍य अतिथि

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Sat, 11 Sep 2021 08:22 AM (IST)

    JSIA General Meeting Jharkhand Hindi News Ranchi News इस बैठक में नए अध्‍यक्ष द्वारा किए जा रहे कार्य का विवरण दिया जाएगा। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण जेसिया की नई कार्यकारिणी का चुनाव देर से हुआ था और कार्यकारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

    Hero Image
    JSIA General Meeting, Jharkhand Hindi News, Ranchi News पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव देर से किया गया था।

    रांची, जासं। झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) की 59वीं आमसभा आज शाम चार बजे कोकर स्थित उद्योग भवन में आयोजित की जाएगी। इस आमसभा में मुख्य अतिथि हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा होंगे। इसमें जेसिया के द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्य, कार्यों की समीक्षा तथा आने वाले वक्त में सूक्ष्म, मध्यम और लघु उद्योग के विकास के लिए नए अध्यक्ष के द्वारा किए जा रहे कार्य योजना का विवरण दिया जाएगा। बैठक के बाद जेसिया की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव कराया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें चुनाव कराने के लिए दो पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार खेमका और योगेन्द्र ओझा को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण जेसिया की नई कार्यकारिणी का चुनाव कुछ महीने देर से दिसंबर में किया गया था। इसमें कोरोना संक्रमण को देखते हुए कार्यकारिणी में कोई बदलाव नहीं किया गया था। वर्तमान कार्यकारिणी में जेसिया के अध्यक्ष फिलिप्स मैथ्यू और सचिव अंजय पचेरीवाल हैं। जेसिया के उपाध्यक्ष विनोद नेमानी थे। मगर उनकी मृत्यु इसी वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। इससे उपाध्यक्ष की कुर्सी अभी तक खाली है।

    औद्योगिक विकास के लिए सरकार को बदलना होगा नजरिया

    झारखंड स्माल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जेसिया) के मानद सचिव अंजय पचेरीवाल ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक विकास के लिए सरकार और सरकारी पदाधिकारियों को नजरिया बदलना होगा। इसके साथ ही मानसिकता में सुधार लाने की भी जरूरत है।  कारखाने का लाइसेंस और नक्शा पास की प्रक्रिया, प्रदूषण विभाग का एनओसी, औद्योगिक कैंपस के लिए जमीन की उपलब्धता और आधारभूत सुविधाओं की कमी के अलावा बिजली विभाग की आंखमिचौली और इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी में अप्रत्याशित बढ़ोतरी कई समस्याओं को जन्म दे रही है।

    इससे लघु उद्यमी हताश होते जा रहे हैं। सरकार नए निवेश को आकर्षित करने की लगातार कोशिश कर रही है। लेकिन राज्य में उद्यमी और उद्योग वर्तमान व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं। उनकी परेशानी को समझने के लिए कोई नहीं है। ऐसे में नजरिया बदल कर इन समस्याओं को दूर करने की जरूरत है।

    comedy show banner
    comedy show banner