विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में विकसित भारत जी-राम जी योजना में भुगतान प्रक्रिया को सरल बनाने की पहल, अब सबकुछ पेपरलेस

Published: Fri, 13 Nov 2026 10:00 AM (IST)

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर विकसित भारत-जी राम जी योजना में भुगतान प्रक्रिया पेपरलेस हुई है। इससे तकनीकी ...और पढ़ें

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने तकनीकी समस्याओं के समाधान को लेकर दिए निर्देश। (फोटो: फाइल)

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने तकनीकी समस्याओं के समाधान को लेकर दिए निर्देश। (फोटो: फाइल)

HighLights

  1. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भुगतान प्रक्रिया सरल करने की पहल की।

  2. वित्त विभाग ने पेपरलेस भुगतान प्रक्रिया का प्रावधान किया।

  3. डिजिटल हस्ताक्षर को मान्यता मिली, जिससे विलंब कम होगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। विकसित भारत-जी राम जी योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया को सुचारु बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पहल पर वित्त विभाग ने एसएनए स्पर्श आधारित केंद्र प्रायोजित योजनाओं की राशि के भुगतान को पेपरलेस प्रक्रिया से करने के प्रविधान किए हैं।

दीपिका ने वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर को पत्र लिखकर इस प्रणाली में आ रही तकनीकी समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने बताया था कि तकनीकी अड़चनों के कारण मजदूरी, सामग्री एवं प्रशासनिक मद के भुगतान में विलंब हो रहा है, जिसका सीधा असर योजनाओं के क्रियान्वयन और मजदूरों के समयबद्ध भुगतान पर पड़ रहा है।

पत्र में मंत्री ने फंड ट्रांसफर ऑर्डर क्लियरेंस में विलंब, आंकड़ों की प्रविष्टि एवं सत्यापन की प्रक्रिया में देरी और मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिलने जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए आवश्यक तकनीकी सुधार की मांग की थी। उन्होंने सुझाव दिया था कि मजदूरी भुगतान आधार-आधारित प्रक्रिया होने के कारण इसमें किसी भौतिक या आफलाइन वाउचर की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए।

मंत्री की पहल के बाद अब भुगतान प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, तकनीक आधारित और समयबद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हस्ताक्षर प्रक्रिया को भी सरल किया गया है। इंक सिग्नेचर की बाध्यता समाप्त कर दी गई है तथा इलेक्ट्रानिक अथवा डिजिटल हस्ताक्षर, जिसमें आधार आधारित ई-साइन को वैध हस्ताक्षर के रूप में मान्यता दी गई है।

इससे भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब को कम किया जा सकेगा और मजदूरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। योजना के क्रियान्वयन अब भी पूरी तरह से नहीं हो सका है। इसमें मुख्य रूप से भुगतान प्रक्रिया को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में अब इसके भुगतान को पेपरलेस बनाने और डिजिटल हस्ताक्षर को भी मान्यता दिया गया है। इसके अलावा अन्य वित्तीय सुधार भी किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें- झारखंड में 9519 सूखे बोरवेलों को मिलेगा नया जीवन, वीबी-जी राम जी योजना से बढ़ेगा भूजल स्तर

यह भी पढ़ें- झारखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए ऋण उपलब्ध कराने में बाधा न हो, गुरुजी क्रेडिट कार्ड पर बैंकों को 30 दिन की मोहलत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।