विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में 9519 सूखे बोरवेलों को मिलेगा नया जीवन, वीबी-जी राम जी योजना से बढ़ेगा भूजल स्तर

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:23 PM (IST)

ग्रामीण विकास विभाग ने झारखंड में 9519 सूखे बोरवेलों को पुनर्जीवित करने की योजना बनाई है। विबी जीरामजी योजना के ...और पढ़ें

ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में 9519 ड्राई बोरवेल की पहचान कर तैयार की योजना।

ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य में 9519 ड्राई बोरवेल की पहचान कर तैयार की योजना।

HighLights

  1. झारखंड में 9519 सूखे बोरवेलों को पुनर्जीवित करने की योजना।

  2. विबी जीरामजी योजना के तहत रिचार्ज पिट बनेंगे, लागत ₹15000 प्रति इकाई।

  3. भूजल स्तर बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर।

आशीष झा, रांची। राज्य में पूरी तरह सूख चुके बोरवेलों को पुनर्जीवित करने की दिशा में ग्रामीण विकास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विकसित भारत जीरामजी योजना के तहत ड्राई बोरवेल के चारों ओर गड्ढा तैयार कर रिचार्ज पिट बनाने की योजना को स्वीकृति मिल गई है।

इससे बोरवेल में फिर से पानी इकट्ठा होने की पूरी संभावना है। विभाग ने राज्य में ऐसे 9519 ड्राई बोरवेल की पहचान की है, जहां काम शुरू किया जा रहा है। एक बाेरवेल पर लगभग 15 हजार रुपये खर्च होंगे जिसमें से अधिक हिससा मजदूरी भुगतान का होगा।

वीबी जीरामजी योजना के तहत एक बोरवेल के पास रिचार्ज पिट तैयार करने में लगभग 24 मानव दिवस का सृजन होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। ग्रामीण विकास विभाग ने किफायती योजना बनाकर बाजी मारी है।

दरअसल, जल संसाधन विभाग अथवा अन्य माध्यमों से इसी प्रकार के पारंपरिक तरीकों से रिचार्ज पिट बनाने में छह गुना अधिक राशि खर्च होती है, जबकि विभाग की नई योजना से यह कार्य काफी कम लागत में पूरा होगा।

इस पहल से जहां एक ओर सूखे बोरवेलों को फिर से कार्यशील बनाया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर भूजल स्तर को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। योजना के तहत रिचार्ज पिट के माध्यम से वर्षा जल और सतही जल को भूमिगत किया जाएगा।

जिससे आसपास के क्षेत्रों में जल संकट कम होगा। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चिन्हित किए गए 9519 ड्राई बोरवेल पर काम शुरू करने की तैयारी है, जिससे राज्य के कई गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

मनरेगा बंद होने के बाद विभिन्न कारणों से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे थे। काम ठप पड़ा हुआ था। अब एक बार फिर तेजी से काम शुरू होगा।
-मृत्युंजय वर्णवाल, आयुक्त, विबी जीरामजी योजना

किस जिले में कितनी योजनाएं स्वीकृत

क्रम संख्या जिला का नाम स्वीकृत बोरबेल की संख्या
1 गढ़वा 109
2 धनबाद 560
3 कोडरमा 391
4 लातेहार 213
5 पलामू 376
6 हजारीबाग 587
7 रांची 872
8 चतरा 249
9 बोकारो 143
10 गोड्डा 86
11 साहेबगंज 138
12 गिरिडीह 1,926
13 लोहरदगा 240
14 रामगढ़ 230
15 पूर्वी सिंहभूम 520
16 दुमका 171
17 खूंटी 459
18 गुमला 206
19 सिमडेगा 126
20 जामताड़ा 162
21 पाकुड़ 239
22 देवघर 668
23 प. सिंहभूम 639
24 सरायकेला 209
कुल योग 9,519

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।