Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के मुद्दे पर कांग्रेस का आज सभी जिलों में सत्याग्रह कार्यक्रम

    By Ashish JhaEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sun, 26 Mar 2023 12:19 AM (IST)

    Rahul Gandhi Membership अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर ...और पढ़ें

    Hero Image
    अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द

    रांची, राज्य ब्यूरो: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की तैयारियों में जुट गई है।

    इसी कड़ी में रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह किया जायेगा। ऐसे ही सत्याग्रह कार्यक्रमों का आयोजन सभी जिलों में करने का निर्देश प्रदेश कांग्रेस ने दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजेश ठाकुर ने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक नफरत, महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ जनता का अपार समर्थन के साथ राहुल गांधी द्वारा तय की गई लगभग 4000 किमी की भारत जोड़ो यात्रा तथा संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अडाणी के रिश्ते पर सवाल खड़ा करने के बाद मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है।

    सदन में भी राहुल गांधी की आवाज को लगातार दबाया गया। दूसरी ओर, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान के नेतृत्व में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। राहुल गांधी को सजा के विरोध में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।

    यूथ कांग्रेस के यंग इंडिया के बोल सीजन- 3 का विमोचन

    कांग्रेस भवन में प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा यंग इंडिया के बोल सीजन - 3 प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। इसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता है।

    कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राष्ट्रीय प्रवक्ता युवराज सिंह यादव ने बताया कि जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति पर आक्रमण कर रही है, उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही है।

    आज देश में महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन मुद्दों से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दों को हवा देने का काम करती है।

    इस दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मणिकांत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कृतिका त्रिपाठी, अभिषेक सौरभ, शशिकांत वर्मा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।