Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शराब से झारखंड सरकार मालामाल! पहली बार बिक्री से अधिक राजस्व मिला, 17 दिनों के भीतर करोड़ों का कलेक्शन

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 05:57 AM (IST)

    झारखंड में शराब की खुदरा बिक्री जेएसबीसीएल के अधीन आने के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य में पहली बार बिक्री से अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। 1 जुलाई से 17 जुलाई तक शराब की बिक्री 1366113903 रुपये रही जबकि राजस्व 1394200561 रुपये जमा हुआ जो कि 2.80 करोड़ रुपये अधिक है। पूर्वी सिंहभूम में सबसे अधिक शराब की बिक्री हुई।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

    दिलीप कुमार, रांची। मैनपावर आपूर्ति एजेंसी के हटने के बाद राज्य में शराब की खुदरा बिक्री का पूरा भार जैसे ही झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के अधीन गया, आंकड़े चौंकाने वाले आने लगे।

    राज्य में यह पहली बार है जब जितनी बिक्री हुई, उससे कहीं अधिक कलेक्शन हुआ है। मैनपावर आपूर्ति एजेंसी 30 जून तक ही राज्य में कार्यरत थी।

    एक जुलाई से खुदरा दुकानों का संचालन जेएसबीसीएल के अधीन आ गया। उत्पाद विभाग ने एक जुलाई से 17 जुलाई तक राज्य की शराब दुकानों में बिक्री व जमा राशि का आंकड़ा निकाला तो चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया।

    17 दिनों में हुई करोड़ों की बिक्री

    महज 17 दिनों में शराब की कुल बिक्री से 2.80 करोड़ रुपये अधिक की राशि उत्पाद विभाग में जमा हुई है। इस 17 दिनों में राज्य में कुल 1366113903 रुपये की शराब बिकी। इस अवधि में बिक्री की तुलना में विभाग में कुल 1394200561 रुपये जमा हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मतलब बिक्री से 28086658 रुपये अधिक जमा हुए। जिन जिलों में बिक्री से कम राशि जमा हुई, उसका मतलब यह है कि वहां एक दिन पहले तक की जमा राशि का आंकड़ा सामने आया। अगर उसके अगले दिन उसका आकलन होगा तो यह राशि तीन करोड़ से अधिक पहुंच जाएगी।

    अधिक राशि जमा होने के पीछे विभाग का तर्क है कि हो सकता है दुकानदारों ने पुराने कलेक्शन को इस माह जमा दिखाया हो। जो भी हो, बिक्री व कलेक्शन की राशि को देखकर अधिकारियों ने संतोष जताया है कि वर्तमान में राज्य में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में पूरी ईमानदारी से शराब की बिक्री से आने वाली राशि को जमा किया जा रहा है।

    पूर्वी सिंहभूम में शराब बिक्री अन्य जिलों की तुलना में सर्वाधिक है। इसका कारण यह है कि वहां हैंडओवर-टेकओवर की कार्रवाई एक महीने पहले यानी एक जून से शुरू हुई थी। यानी वहां मैनपावर आपूर्ति एजेंसी से जेएसबीसीएल ने 31 मई को ही खुदरा दुकानों का संचालन अपने अधीन ले लिया था।

    किस जिले में कितने की बिक्री, कितना कलेक्शन व अंतर राशि 

    जिला कुल बिक्री कुल कलेक्शन अंतर राशि
    बोकारो 46,705,502 46,864,530 159,028
    चतरा 47,834,470 48,427,053 592,583
    देवघर 68,002,230 68,340,189 337,959
    धनबाद 119,270,820 120,103,448 832,628
    दुमका 44,636,270 46,011,364 1,375,094
    पू. सिंहभूम 173,123,710 174,148,057 1,024,347
    गढ़वा 16,596,860 18,471,230 1,874,370
    गिरिडीह 49,525,764 51,088,646 1,562,882
    गोड्डा 43,138,885 44,324,655 1,185,770
    गुमला 16,238,660 16,638,270 399,610
    हजारीबाग 101,425,580 105,603,083 4,177,503
    जामताड़ा 12,047,635 12,269,294 221,659
    खूंटी 15,964,870 15,839,117 -125,753
    कोडरमा 52,508,845 55,735,741 3,226,896
    लातेहार 16,466,995 15,819,225 -647,770
    लोहरदगा 9,350,346 10,261,548 911,202
    पाकुड़ 15,039,320 16,338,300 1,298,980
    पलामू 44,884,310 46,342,215 1,457,905
    रामगढ़ 59,887,910 55,846,434 -4,041,476
    रांची 272,517,330 282,289,900 9,772,570
    साहिबगंज 31,243,960 34,880,200 3,636,240
    सरायकेला 44,425,996 44,059,090 -366,906
    सिमडेगा 19,734,790 19,746,970 12,180
    प. सिंहभूम 45,542,845 44,752,001 -790,844
    कुल 1,366,113,903 1,394,200,561 28,086,658

    नोट : यह आंकड़ा एक जुलाई 2025 से 17 जुलाई 2025 तक का है।

    comedy show banner
    comedy show banner