Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sandhya Topno: महीला दरोगा संध्या टोपनो को रांची पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 20 Jul 2022 02:19 PM (IST)

    Sub Inspector Sandhya Topno रांची स्थित तुपुदाना ओपी की महीला दारोगा संध्या टोपनो को बुधवार की सुबह करीब 3 बजे पशु तस्करों ने एक पिकअप वैन से कुचलकर म ...और पढ़ें

    Hero Image
    Sub Inspector Sandhya Topno: महीला दरोगा संध्या टोपनो को रांची पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी।

    रांची, जासं। Sub Inspector Sandhya Topno राजधानी रांची स्थित तुपुदाना ओपी की महीला दारोगा संध्या टोपनो का पोस्टमार्टम कर पुलिस को शव सौंप दिया। पुलिस शव को लेकर पुलिस लाइन अंतिम सलामी के लिए निकली। जहां पर दरोगा को संध्या टोपनो अंतिम सलामी दी गई। इस मौके पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहें। रिम्स पोस्टमार्टम हाउस में सुबह से ही 2018 बैच के अन्य दारोगा मौजूद रहे जो लगातार इस घटना की निंदा कर रहे थे। इस जांबाज दरोगा को याद कर सभी की आंखें नम हो गई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस लाइन में दी गई अंतिम सलामी।

    मालूम हो कि बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे पशु तस्करों ने एक पिकअप वैन से दरोगा को कुचलकर मार डाला था। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    रास्ते में हो गई मौत

    बताया जा रहा कि महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो मंगलवार रात वाहनों की जांच कर रही थीं। इसी दौरान एक पिकअप वैन रास्ते से गुजर रहा था। उन्होंने वाहन चालको को रुकने के लिए इशारा किया। लेकिन वाहन चालक ने वाहन की रफ्तार तेज कर दी। देखते ही देखते उसने महिला सब इंस्पेक्टर के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। संध्या टोपनो कुछ समझ नहीं पाईं। मौके पर मौजूद पुलिस वाले भी थोड़ी देर के लिए सन्नाटे में रह गए। पुलिस वालों ने तत्काल संध्या टोपनों को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई।

    रांची के तुपुदाना ओपी की प्रभारी थीं संध्या टोपनो

    महिला सब इंस्पेक्टर संध्या टोपनो रांची के तुपुदाना ओपी में बतौर प्रभारी तैनात थीं। इस हत्या से पुलिस जवानों में आक्रोश है। रांची के एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका वाहन भी सीज कर लिया गया है। एसएसपी ने यह भी कहा कि घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। बाद में पुलिस जवानों ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वाहन चालक पशुओं से लदा वाहन लेकर जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि इस मामले में पशु तस्करों का कितना हाथ है। संध्या टोपनो 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर थीं।