Railway Update: झारखंड के रांची रेल मंडल को ई-दृष्टि के लिए पूरे देश में मिला चौथा स्थान, क्या है ई-दृष्टि, जानें
Indian Railway Update भारतीय रेलवे द्वारा दिसंबर 2021 के लिए ई-दृष्टि रैकिंग जारी किया गया है। ई-दूष्टि में कुल 68 मंडल शामिल है। भारतीय रेलवे के सभी मंडलों के बीच झारखंड की राजधानी के रांची रेल मंडल को ई-दृष्टि के लिए पूरे देश में चौथा स्थान मिला है।

रांची, जासं। Indian Railway Update झारखंड की राजधानी रांची के रांची रेल मंडल को ई-दृष्टि में पूरे देश में चौथा स्थान मिला है। भारतीय रेलवे द्वारा जारी दिसंबर 2021 के लिए भारतीय रेलवे के सभी मंडलों के बीच रांची मंडल ने 88.62 प्रतिशत स्कोर के आधार पर यह स्थान प्राप्त किया है । यात्री सुविधा में बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और परिचालन की दूष्टि से रांची रेल मंडल में सुधार हुआ है। पिछले वर्ष नवंबर माह में रांची रेल मंडल को 17 वां स्थान मिला था।
पूरे देश में कुल 68 मंडलों की संख्या है। रांची और हटिया स्टेशन पर कई यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी की गई है। प्लेटफार्म पर लिफ्ट, एक्सलेरेटर, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई को बढ़ाना, शेड की सुविधा उपलब्ध कराना, 23 ट्रेनों में एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध कराना शामिल है।
पहले स्थान पर अजमेर मंडल है शामिल
पहला स्थान अजमेर मंडल, दूसरा स्थान सिकंदराबाद मंडल, तीसरा स्थान धनबाद मंडल को प्राप्त हुआ है। रांची रेल मंडल ने पहली बार प्रथम पांच में में स्थान प्राप्त किया है।
क्या है ई दृष्टि
ई-दृष्टि एक बेबसाइट है, जिसपर भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे के मंडलों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर विभिन्न मापदंडों को बेहतर बनाने के उदेश्य से की परफॉर्मेंस इंडेक्स (केपीआई) रैंकिंग जारी की जाती है। इसके अंतर्गत यात्री सुविधा यथा प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, साफ-सफाई, सीसीटीवी , स्टेशनों पर एटीएम सुविधा, स्वच्छता पखवारा, अस्पताल, व्यापार बढ़ावा, स्टेशनो पर लाइटिंग व वाई-फाई की सुविधा, संरक्षा कार्य, परिचालन दक्षता, आय आदि से संबंधित फोटो और जानकारी अपलोड किए जाते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।