विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JPSC Exam: जेपीएससी का नया कारनामा, रिपीट कर दिए पिछली परीक्षा के 20 प्रश्न

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 07 Jan 2020 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 08:28 PM (IST)

झारखंड लोक सेवा आयोग ने उप समाहर्ता परीक्षा में सामान्य अध्ययन विषय में पूछे गए प्रश्नों में से बीस से अधिक प्रश्नों को रिपीट किया है।

JPSC Exam: जेपीएससी का नया कारनामा, रिपीट कर दिए पिछली परीक्षा के 20 प्रश्न
JPSC Exam: जेपीएससी का नया कारनामा, रिपीट कर दिए पिछली परीक्षा के 20 प्रश्न

रांची, राज्य ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने तीन जनवरी को संपन्न प्रथम उपसमाहर्ता सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में कई प्रश्नों को रिपीट कर दिया है। इस परीक्षा के सामान्य अध्ययन विषय में पूछे गए प्रश्नों में से बीस से अधिक प्रश्न ऐसे हैं, जो आयोग द्वारा पूर्व में आयोजित पंचम उप समाहर्ता सीमित प्रतियोगिता परीक्षा में भी पूछे गए थे। यह परीक्षा पिछले वर्ष 20 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। एक ही परीक्षा के इतने अधिक प्रश्नों के रिपीट किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।