VIDEO, Dhoni: धोनी के घर आए दो खास मेहमानों से मिलिए... पत्नी साक्षी ने शेयर किया क्यूट वीडियो
VIDEO MS Dhoni रांची के राजकुमार झारखंड के चहेते टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर दो नन्हा मेहमान आया है। धोनी की पत्नी साक्षी ने दोनों मेहमान का क्यूट सा वीडियो शेयर किया है।
रांची, जासं। Sakshi, MS Dhoni रांची के राजकुमार, झारखंड के चहेते, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर दो नन्हा मेहमान आया है। धोनी की पत्नी साक्षी ने दोनों मेहमान का क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। यह मेहमान बकरी के बच्चे हैं। सोशल मीडिया पर साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दो सफेद बकरियां नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
वीडियो में एक बकरी कैमरे के सामने आकर पोज देती नजर आ रही है. वहीं दूसरी बकरी पीछे खड़े होकर घास खाने में मगन है। धोनी ने इन बकरी के बच्चों को करीब एक साल पहले गुजरात से लाया था। लेकिन पहले इसे फार्म हाउस में नहीं रखा गया था। धोनी ने अपने रांची स्थित फार्म हाउस में कई सारे जानवरों को पाला है। इसी कड़ी में इसमें दो बकरियां भी शामिल हो गयी हैं। फिलहाल धोनी के घर में पांच कुत्तों के अलावा दो घोड़े भी हैं, पिछले साल माही सोशल मीडिया पर अपने पोनी के साथ दौड़ते नजर आये थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।