Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड में हटिया सीट को लेकर आया बड़ा अपडेट, कांग्रेस को लग सकता है झटका; BJP ने एक विधायक की बदली सीट

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 12:46 PM (IST)

    झारखंड में चुनावी घोषणा के बाद सियासी हलचल काफी बढ़ गई है। अब एक नई जानकारी सामने आई है। जिससे साफ होता है कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लग सकता है। नई जानकारी के मुताबिक झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजयनाथ शाहदेव अब भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा उन्हें हटिया से चुनाव लड़ा सकती है।

    Hero Image
    चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस को झटका

    जागरण संवाददाता, रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजयनाथ शाहदेव भाजपा में शामिल होंगे। हटिया से भाजपा प्रत्याशी बनाएगी। हटिया के वर्तमान भाजपा विधायक नवीन जायसवाल की सीट बदलने की भी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, नवीन जायसवाल को भाजपा रांची से उम्मीदवार बना सकती है। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से इस बात पर सहमति मिल गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के रायशुमारी में दिए नाम के बीच से ही हो प्रत्याशी, नहीं तो विरोध की चेतावनी

    चुनावी घोषणा के बाद प्रत्याशी के नामों को फाइनल करने का काम होने लगा है। किसी दल ने अब तक प्रत्याशी के नामों का एलान नहीं किया है। नाम की घोषणा होने से पहले ही घाटशिला विधानसभा में भाजपा का एक घड़ा बाहरी प्रत्याशी देने की आहट सुनकर ही विरोध में उतर आया।

    इसके लिए विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मान यात्रा निकल गई, जो अलग-अलग मंडल क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं का राय लेकर बाहर प्रत्याशी के विरोध की योजना पर रणनीति बना रहे। ऐसे में सवाल उठने लगा की आखिर विरोध करने वाले ये लोग किस बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी के रूप में पंसद नहीं कर रहे।

    दामपाड़ा मंडल में सम्मान यात्रा की हुई बैठक

    बड़ाजुड़ी स्थित हाटचाली में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान यात्रा कार्यक्रम के निमित बैठक पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कहा गया की चुनाव में संभावित जिस प्रत्याशी के नाम को लेकर जानकारी मिल रही इससे कार्यकर्ताओं में असंतोष है।

    केंद्रीय नेतृत्व की थोपने वाली नीति से कार्यकर्ता भयभीत है। जो वर्षो से पार्टी के हर सुख दुख में साथ देता हो व पार्टी के नीति सिद्धांतों को जानता उसे ही प्रत्याशी घोषित करें।

    कार्यकर्ता सम्मान यात्रा के संयोजक भरत चंद्र भकत ने कहा पार्टी ऐसे किसी को प्रत्याशी घोषित करे जो पिछले कई वर्षों से पार्टी में योगदान देता हो, अन्यथा सम्मान के लिए कार्यकर्ता अपना निर्णय लेंगे। 

    भाजपा के जीत से ही व्यवस्था में परिवर्तन संभव : ऋषि षाड़ंगी

    बहरागोड़ा प्रखंड के केसरदा पंचायत के महुली गांव में ऋषि षाड़ंगी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें ऋषि षाड़ंगी ने आने वाले चुनाव को देखते हुए ग्रामीणों से भाजपा में शामिल होने तथा भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

    ऋषि षाड़ंगी ने कहा कि इस बार भाजपा को जिताने के लिए सभी को व्यक्ति, जाति, धर्म से ऊपर उठाकर संगठन के लिए मतदान करने की जरूरत है। उम्मीदवार कोई भी हो सभी को मिलकर भाजपा के लिए मतदान करना होगा तभी व्यवस्था में बेहतर परिवर्तन हो सकेगा।

    मौके पर सुमन तिवारी, सूरज देहरी, अबनी देहरी, सोनू देहरी, बालक बिसाई, चंदन देहरी, करम दंडपात, शक्तिपद भक्ता, रतन चटियाल, सपना सिंह आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें-

    झारखंड में इन 22 दिग्गजों को टिकट मिलना लगभग तय, कई रह चुके मंत्री तो कई हैं विधायक

    चुनाव की घोषणा होते ही 5 विधानसभाओं में बढ़ी हलचल, टिकट को लेकर पढ़ लें नया अपडेट