Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ओबीसी मोर्चा ने की झारखंड में पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Sun, 19 Dec 2021 10:01 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा क‍ि नरेंद्र मोदी की सरकार में ओबीसी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी है। भाजपा के लिए महज वोट बैंक नहीं है पिछड़ा वर्ग। भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में यह मांग उठी क‍ि पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण द‍िया जाए।

    Hero Image
    भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते दीपक प्रकाश। जागरण

    रांची, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार में ओबीसी की राजनीतिक भागीदारी बढ़ी है। दूसरे दल ओबीसी को वोट बैैंक के चश्मे से देखते हैैं, लेकिन भाजपा के लिए ओबीसी समाज केवल वोट बैंक भर नहीं है। भाजपा इस समाज का उत्थान चाहती है। पहली बार केंद्रीय कैबिनेट में ओबीसी समाज के 27 मंत्रियों को जगह दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगड़ी में आयोज‍ित थी बैठक

    रविवार को नगड़ी में हुई भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि भाजपा की सरकार में ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया है। कार्यसमिति में ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी उठी। सबने एक स्वर से इस मसले को उठाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपनी चुनावी घोषणा पर अमल करते हुए ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत का आरक्षण दे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

    हेमंत सरकार पर लगाया आरोप

    दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को ओबीसी समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का दायित्व हम सभी कार्यकर्ताओं का है। इस मौके पर उन्होंने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। कहा, पूर्व की रघुवर दास सरकार में शुरू की गई योजनाओं को बंद कर हेमंत सरकार विकास कार्यों को अवरुद्ध कर रही है।

    नीरा यादव ने कहा, जाग चुका है समाज

    पूर्व मंत्री नीरा यादव ने कहा कि पिछड़ा समाज अब जग चुका है। संगठित हो चुका है। पिछड़ा समाज का नाम व काम सबसे आगे है। वहीं, विधायक नवीन जायसवाल ने अपने संबोधन में जेपीएससी का मुद्दा उठाते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो नेकहा कि राज्य सरकार ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण दे।

    बैठक में ये लोग भी थे मौजूद

    कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने की। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर निखिल आनंद, राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, झारखंड सह प्रभारी अर्चना राय भट्ट, प्रदेश राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देव नारायण प्रजापति, प्रदेश महामंत्री प्रो.आदित्य साहू आदि उपस्थित थे।

    देश के विकास में ओबीसी की भागीदारी सर्वाधिक : निखिल आनंद

    ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डा. निखिल आनंद ने कहा कि देश में ओबीसी समाज की 54 प्रतिशत आबादी है। देश की अर्थव्यवस्था और विकास में भी ओबीसी समाज का योगदान सबसे अधिक है। कहा, देश के प्रधानमंत्री भी ओबीसी समाज से ही हैं। वो देश ही नहीं पूरे विश्व में भारत का झंडा बुलंद करने में लगे हैं।