Jharkhand Politics: BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी 21 अगस्त को आयेंगे रांची, ये है मकसद
Jharkhand Politics भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी 21 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची आयेंगे। वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहें है। इसकी जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी ने दी है।

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Politics भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्य सभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी 21 अगस्त को कश्मीरी हिंदुओं के समर्थन में झारखंड की राजधानी रांची में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। रांची के त्रिवेदी, अलका पूरी स्थित कार्निवल बैंक्वेट हाल में भारत यथार्थ कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। ये जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शिशिर ठाकुर ने दी।
पांच लाख हस्ताक्षर किये गए है एकत्रित
उन्होंने बताया ये कार्यक्रम कश्मीर विस्थापित न्याय एवं विस्थापित अभियान का समापन समारोह है। इसके तहत झारखंड के प्रबुद्ध जनों द्वारा एक हस्ताक्षर अभियान भाजपा नेता गणेश मिश्रा के नेतृत्व में चलाया गया था। अभियान के समर्थन में झारखंड से पांच लाख हस्ताक्षर एकत्रित किए गए हैं। जिनके साथ एक प्रतिवेदन महामहिम राष्ट्रपति महोदया को दिया जाएगा।
कार्यक्रम में दूसरे वक्ता है रविराज सिंह
शिशिर ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम में दूसरे वक्ता रविराज सिंह है जो वेदांत दर्शन पर एक विशेषज्ञ हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्यानाथ मिश्रा करेंगे। स्वागत समिति के अध्यक्ष रांची के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय हैं।
कार्यक्रम में ये रहेंगे शामिल
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सीताराम पाठक, अरुण कुमार झा, प्रमोद पांडेय, हृदयानंद उपाध्याय, अजित दुबे, अरुण पांडेय, ललित ओझा, विकास कुमार सिंह और मुकेश सिंह की टीम काम कर रही है। कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी, शिशिर ठाकुर गोवर्धन मठ के संगठनात्मक साखा आदित्य वाहिनी की झारखंड प्रदेश संयोजक हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।