Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Police ने छह महीने में 17 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया, 197 को किया गिरफ्तार

    Updated: Sun, 17 Aug 2025 01:39 AM (IST)

    डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए इस वर्ष महज छह महीने में यानी जनवरी से जून तक 17 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इस अवधि में 197 माओवादियों को गिरफ्तार भी किया। दस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इस वर्ष झारखंड पुलिस ने माओवादियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भी खोया।

    Hero Image
    झारखंड पुलिस ने छह महीने में 17 माओवादियों को मुठभेड़ में मारा, 197 को किया गिरफ्तार।

    राज्य ब्यूरो, रांची।  Jharkhand के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड पुलिस ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए इस वर्ष महज छह महीने में यानी जनवरी से जून तक 17 माओवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। इस अवधि में 197 माओवादियों को गिरफ्तार भी किया। दस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वर्ष झारखंड पुलिस ने माओवादियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को भी खोया। कर्तव्य के दौरान बलिदान होने वालों में सीआरपीएफ के दारोगा सुनील कुमार मंडल, एएसआइ सत्यवान कुमार सिंह, सिपाही परनेश्वर कोच व झारखंड जगुआर के सिपाही सुनील धान शामिल हैं।

    डीजीपी शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में झंडारोहण के बाद जवानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को न सिर्फ बधाई दी, बल्कि जवानों का हौसला भी बढ़ाया और देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। 

    उन्होंने कहा कि झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध भी कारगर कार्रवाई की। इस दरम्यान कुल 12 अपराधियों को एवं प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) के पांच सक्रिय क्रियावादियों को एटीएस ने गिरफ्तार भी किया।

    नशे के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस ने इसमें शामिल कुल 484 आरोपितों को गिरफ्तार किया और करीब 34.09 करोड़ रुपये जब्त भी किया। वित्तीय वर्ष 2024-25 में लगभग 27 हजार एकड़ भूमि में लगे अफीम की फसल को नष्ट किया गया है।

    डीजीपी ने यह भी बताया कि इस वर्ष छह महीने में साइबर अपराध में शामिल कुल 700 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 50 लाख से अधिक रुपये व अवैध वस्तुओं की जब्ती की गई है। पुलिस ने प्रतिबिंब एप का प्रयोग कर कुल 474 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

    साइबर हेल्पलाइन नंबर डायल-1930 के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित लगभग 16 करोड़ रुपये फ्रीज करवाया व न्यायालय के आदेश पर पीड़ितों को 80 लाख रुपये वापस भी कराया।

    जन शिकायत समाधान में आईं 4000 से अधिक शिकायतें

    DGP ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसमें 4000 से अधिक शिकायतें पहुंचीं।

    इनमें से 3500 शिकायतों का समाधान हो चुका है। पुलिस मुख्यालय स्तरीय झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से कुल 622 लाभान्वितों को 15 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया है।

    कुल 108 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी भी दी गई है। राज्य के 64 इंस्पेक्टर को डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी गई है।

    इनमें नौ एएसआइ को दारोगा रैंक में तथा जैप संवर्ग के 91 दारोगा को इंस्पेक्टर रैंक, 11 निरीक्षक को प्रमुख निरीक्षक, 257 हवलदारों को दारोगा रैंक व 52 एएसअइ को एसआइ रैंक में प्रोन्नति दी गई है।