झारखंड में खाली पड़े आइपीएस अधिकारियों का अस्थायी पदस्थापन, भेजा गया प्रस्ताव; यहां देखें LIST
Jharkhand News झारखंड में खाली पड़े आइपीएस अधिकारियों के 23 पदों पर फिलहाल अस्थायी पदस्थापन किए जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने झारखंड सरकार को एक प्रस्ताव भ ...और पढ़ें

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News झारखंड में खाली पड़े आइपीएस अधिकारियों के 23 पदों पर फिलहाल अस्थायी पदस्थापन किए जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने झारखंड सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर 23 आइपीएस अधिकारियों के नामों की अनुशंसा की है। अनुशंसा में उल्लेख किया है कि भारतीय पुलिस सेवा के पदाधिकारियों के स्थानांतरण-पदस्थापन से कई पद रिक्त हो गए हैं। पदस्थापन नहीं होने से कार्य निष्पादन में परेशानियां हो रही हैं।
किस पद पर अतिरिक्त प्रभार या पदस्थापन के लिए पुलिस मुख्यालय ने की किस नाम की अनुशंसा
- खाली पद :
- अधिकारी एडीजी आधुनिकीकरण : मुरारी लाल मीणा, एडीजी मुख्यालय।
- आइजी मुख्यालय : अखिलेश कुमार झा, आइजी मानवाधिकार।
- आइजी जैप : प्रभात कुमार, आइजी प्रोविजन।
- डीआइजी जंगल वारफेयर : राजकुमार लकड़ा, डीआइजी पलामू।
- संयुक्त निदेशक, जेपीए : नरेंद्र कुमार सिंह, डीआइजी हजारीबाग।
- डीआइजी जैप : सुनील भास्कर, डीआइजी पुलिस मुख्यालय।
- डीआइजी रेल : डा. एम. तमिलवाणन, डीआइजी सीआइडी।
- कमांडेंट जैप-9 : अनुरंजन किस्पोट्टा, एसपी साहिबगंज।
- कमांडेंट एसआइएसएफ : अश्विनी कुमार सिन्हा, कमांडेंट जैप-4 बोकारो।
- एसपी रेल धनबाद : प्रियदर्शी आलोक, कमांडेंट जैप-3 गोविंदपुर।
- एसपी आइटीएस : कार्तिक एस. एसपी सीआइडी।
- कमांडेंट आइआरबी-3 : राकेश रंजन, एसपी चतरा।
- कमांडेंट आइआरबी-4 व एसपी जंगल वारफेयर : अंजनी अंजन, एसपी लातेहार।
- कमांडेंट जैप-8 व कमांडेंट आइआरबी-10: चंदन सिन्हा, एसपी पलामू।
- कमांडेंट जैप-6 व एसपी सीटीसी : ऋषभ कुमार झा, एसपी रेल जमशेदपुर।
- एसपी यातायात रांची : अंशुमान कुमार, एसपी सिटी रांची।
- एसपी नगर धनबाद : रीष्मा रमेशन, एसपी ग्रामीण धनबाद।
- कमांडेंट आइआरबी-01 : मनोज स्वर्गियारी, एसपी जामताड़ा।
- कमांडेंट आइआरबी-08 : नाथू सिंह मीना, एसपी गोड्डा।
- कमांडेंट एसआइआरबी-02 : अमन कुमार, एसपी खूंटी।
- एसपी एससीआरबी : निधि द्विवेदी, एसपी सीआइडी।
- एसपी जेएपीटीसी पदमा : एम अर्शी, कमांडेंट जैप-7 हजारीबाग।
- एसपी एटीएस : अखिलेश बी. वारियर, एसपी नक्सल अभियान।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।