झारखंड में कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा को सराहनीय सेवा, दारोगा विनय कुमार को पुलिस वीरता पदक
केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस वीरता पदक विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक की घोषणा की है। इस बार झारखंड को कुल 17 पदक मिले हैं। झारखंड के पांच पुलिस अधिकारियों और जवानों को पुलिस वीरता पदक एक को विशिष्ट सेवा पदक और 11 को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, रांची। केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस पर देश के पुलिस पदाधिकारियों, जवानों को दिए जाने वाले पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा पदक की घोषणा कर दी है। इस बार झारखंड की झोली में कुल 17 पदक आए हैं।
इनमें पांच पुलिस अधिकारियों व जवानों को पुलिस वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवा पदक व 11 पुलिस अधिकारियों व जवानों को सराहनीय सेवा पदक दिए गए हैं। कोल्हान रेंज के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा को सराहनीय सेवा पदक मिला है।
वहीं, दारोगा विनय कुमार को पुलिस वीरता पदक दिया गया है। ये सभी पदक अगले वर्ष 26 जनवरी या 15 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में राज्यपाल या मुख्यमंत्री के हाथों दिए जाएंगे।
इन्हें मिला है पुलिस वीरता पदक
- विनय कुमार (सब इंस्पेक्टर)
- प्रमोद कुमार राय (हवलदार)
- वेद प्रकाश महतो (सिपाही)
- रामचंद्र कुमार महतो (सिपाही)
- कृष्णा मुर्मू (सिपाही)
इन्हें मिला है विशिष्ट सेवा पदक
- कैलाश कुमार श्रेष्ठ (हवलदार)
इन्हें मिला है सराहनीय सेवा पदक
- अनुरंजन किस्पोट्टा (डीआईजी)
- असीत कुमार मोदी (इंस्पेक्टर)
- मनोज कुमार राय (डीएसपी)
- विजय थापा (हवलदार)
- विदेशी मांझी (सिपाही)
- अजय कुमार दुबे (सिपाही)
- रंजीता कुजूर (हवलदार)
- दीपक पुंज (एएसआई)
- महेंद्र महतो (एएसआई)
- पुष्पा ओड़ेया (सिपाही)
- दीपक कुमार सिंह (सिपाही)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।