Move to Jagran APP

Voter List 2021: एक नवंबर से जुड़ेगा वोटर लिस्‍ट में नाम... 18 साल के हो गए हैं तो करें ये काम; यहां देखें आसान तरीका

Voter List 2021 अगर आप 18 साल के हो गए हैं तो एक नवंबर से मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा लें। निर्वाचन आयोग ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़वाने की व्‍यवस्‍था की है। 20 21 27 व 28 नवंबर को विशेष कैंप लगेंगे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 10:24 PM (IST)
Voter List 2021: एक नवंबर से जुड़ेगा वोटर लिस्‍ट में नाम... 18 साल के हो गए हैं तो करें ये काम; यहां देखें आसान तरीका
Voter List 2021: यहां देखें वोटर लिस्‍ट में नाम जोड़वाने का आसान तरीका।

रांची, राज्य ब्यूरो। Voter list 2021 अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है तो मतदाता सूची में अपना नाम जोड़वा सकते हैं। इसके लिए एक नवंबर से 30 नवंबर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन निबंधन करवा सकते हैं। नवंबर महीने में 20, 21, 27 व 28 नवंबर को विशेष कैंप भी लगेगा। वहीं, दिव्यांगों के लिए 24 नवंबर को विशेष कैंप लगने जा रहा है। यह निर्णय बुधवार को राज्य स्तरीय कोर कमेटी की पहली बैठक में लिया गया। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार के अलावा सभी सदस्य मौजूद थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य सभी योग्य व्यक्तियों को मतदाता सूची में शामिल कर त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण करना है।

prime article banner

मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कराया जा रहा है। इस एप के माध्यम से घर बैठे ही मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्य कराए जा सकेंगे एवं निर्वाचन से संबंधित सूचनाएं भी प्राप्त की जा सकेगी। राज्य में अब स्पीड पोस्ट के माध्यम से सभी मतदाताओं को उनके घर पर फोटो मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।

स्‍पीकर ने किया सड़क योजना का शिलान्‍यास

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने नाला में बुधवार को सड़क योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते अपनी वे खुश हैं। इस सड़क के लिए विधायक रहते हुए विधानसभा के समक्ष धरना दिया था। सड़क नाला प्रखंड के लिए महत्वपूर्ण होगी। इस पथ से नाला प्रखंड और फतेहपुर के लोगों को मुर्गाबनी -राजनगर मुख्य पथ से जुड़ना काफी आसान हो जाएगा। सड़क की लंबाई 14. 2 किलोमीटर है।

पुलिस संस्‍मरण दिवस आज

रांची के डोरंडा स्थित जैप वन ग्राउंड में गुरुवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर एक साल के भीतर देश में शहीद होने वाले पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों को याद किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार पूरे देश में एक साल के भीतर 67 पुलिस पदाधिकारियों-कर्मियों ने कर्तव्य के दौरान अपनी शहादत दी है। इनमें चार पुलिस पदाधिकारी-कर्मी झारखंड के हैं। पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के 67 पुलिस पदाधिकारी-कर्मी रक्तदान करेंगे। इससे पूर्व शहीदों के सम्मान में शोक सलामी व श्रद्धांजलि का भी कार्यक्रम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.