Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Panchayat RESULT: जीत-हार का हो गया फैसला... यहां देखें जीतने वालों की फाइनल लिस्ट

    By Sanjay KumarEdited By:
    Updated: Wed, 01 Jun 2022 09:47 PM (IST)

    Jharkhand Panchayat Result 2022 झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना के परिणाम आ गया है। उम्मीदवारों के जीत-हार का फैसला भी हो गया है। रांची में जीते उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट देखें...

    Hero Image
    Jharkhand Panchayat Result 2022: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण में रांची में जीते उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट।

    रांची, जासं। Jharkhand Panchayat Result 2022 त्रिस्तरीय झारखंड पंचायत चुनाव के तीसरे और चौथे चरण की मतगणना के परिणाम के बाद अब गांव की सरकार गठित हो गई है। चुने गए जन प्रतिनिधि अगली प्रक्रिया जुटेंगे। मंगलवार को रांची के पंडरा बाजार समिति के प्रांगण में तीसरे और चौथे चरण की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई, जो देर रात संपन्न हुई। सभी पदों के परिणाम घोषित कर दिए गए। विजयी प्रत्याशियों को देर रात तक निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दे दिया गया। मतगणना शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहे। पास देखने के बाद ही प्रत्याशियों के एजेंट को प्रवेश दिया जा रहा था। प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हाेने के बाद समर्थक पूरे जोश के साथ अपने उम्मीदवारों को बधाई देने में लगे रहे। परिणाम आने के साथ-साथ पंडरा बाजार समिति के प्रांगण में भीड़ बढ़ते चली गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नामकुम: रामअवतार केरकेट्टा ने नामकुम के पश्चिमी क्षेत्र संख्या-26 के जिला परिषद् सदस्य व पूर्वी क्षेत्र भाग जिला परिषद् सदस्य विपिन टोप्पो ने जीत हासिल की। बरगांवा की मुखिया ने अनिता तिर्की दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं पंचायत समिति में कंचन सिंह व वार्ड सदस्य सुबोध सिंह विजयी रहें। टाटी पूर्वी से कृष्णा पहान, टाटी पश्चिमी से सुनीता देवी, सिल्वे से नूतन पहान, महिलोंग से संदीप तिर्की, आरा से नीता कश्यप,बड़ाम से कृष्णा लोहरा, सिदरौल से लक्ष्मी कुमारी जीत हासिल की है।

    रातू: जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी निर्मला भगत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कीर्ति तिर्की को13390 वोटों से शिकस्त दी। निर्मला भगत को कुल 19256 वोट मिले। रातू पूर्वी पंचायत से पूर्व मुखिया सुषमा तिर्की ने 173 मतों से निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्णा उरांव को हराकर लगातार दुसरी बार जीत दर्ज करवाई। वहीं हुरहुरी पंचायत से कमल खलखो भी दुसरी बार मुखिया बने। तारुप पंचायत की पंचायत समिति सदस्य सलगी उरांव, रातू उतरी पंचायत से महेश्वरी देवी, हुरहुरी पंचायत समिति सदस्य संजू देवी, पूरियो पंचायत से मुखिया पद के लिए ज्योति देवी, रातू दक्षिणी पंचायत से मुखिया पद पर जयश्री उरांव, बाजपुर पंचायत से कुशल उरांव, बानापीडी पंचायत से सोनी भगत, मुखिया पद , गीता तिवारी पंचायत समिति सदस्य के तौर पर विजयी रही।

    मांडर: मांडर प्रखंड के मध्य क्षेत्र से विनोदित तिग्गा, पश्चिमी क्षेत्र से परमेश्वर भगत जिला परिषद निर्वाचित घोषित हुए। मंदरो पंचायत से सुकरा उरांव, सरवा से प्रभा किस्पोट्टा, बिसाहाखटंगा से स्नेहा एक्का, महुआजाड़ी से संतोष किस्पोट्टा, कैम्बो से बीगी उरांईन, बंझिला से सोहंती एक्का , कंजिया से आशा असरिता किस्पोट्टा, मांडर से प्रकाश ख़लखो, मलती से गोपाल उरांव, तिगोई अंबाटोली से संतोष किस्पोट्टा, करगे से शांति उरांईन, सुरसा से फुलमनी मिंज, ब्राम्बे से अनिता देवी, टांगरबसली से कविता उरांईन मुखिया निर्वाचित हुए हैं।

    चान्हो प्रखंड: चान्हो प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र से अशुतोष तिवारी, पश्चिमी क्षेत्र से मो आदिल अजीम जिला परिषद सदस्य चुने गए। पंडरी से जयनाथ भगत, बलसोकरा से झामको मुंडा ( दूसरी बार मुखिया बनीं हैं), पतरातू से सुनीता देवी, चामा से विश्वनाथ भगत, चटवल से शिव उरांव, सोंस से करमी कुजूर, रघुनाथपुर से महादेव उरांव, मुरतो से सुनीता उरांव, सिलागाईं से गुड़िया उरांव, बेयासी से भोला उरांव, चोरेया से रेखा सांगा करकट से फूलमनी देवी, रोल से चंपा उरांव, तरंगा से पूनम उरांईन, मुखिया निर्वाचित हुए।

    अनगड़ा: जिला परिषद पश्चिमी से अनुराधा मुंडा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सविता देवी को 3116 वोट से हराया।अनगड़ा पूर्वी जिला परिषद सदस्य का चुनाव अनगड़ा के पूर्व प्रमुख राजेन्द्र शाही मुंडा ने जीत हासिल की । जयराम महली को 325 वोट से हराया। मुखिया पद में सालहन पंचायत से सरिता तिर्की , हेसल पंचायत से कविता देवी , लुपुंग से शांति देवी, चतरा से डोली कुमारी, बोंगईबेड़ा से हिरदू उरांव, अनगड़ा से सीमा देवी, , सिरका पंचायत से रौशनलाल मुण्डा, हरातू में राजेन्द्र बेदिया, हेसातू में अनिता बारला, नवागढ़ से भुवनेश्वर बेदिया, बीसा से मंजोती देवी, सुरसु मुखिया सुमित्रा देवी ने जीत हासिल की।

    सिल्ली: सिल्ली पश्चिमी जिला परिषद सीट से वीणा चौधरी ने जीत हासिल की। सिल्ली की प्रमुख रह चुकी रेखा देवी ने इस बार अपने पंचायत नागेडीह से चुनाव जीतकर मुखिया बन गई। सावन देवी गोडाडीह पंचायत की नयी मुखिया बनी है। लुपुंग पंचायत की सीमा कुमारी, हाकेदाग पंचायत से हरिपद मांझी मुखिया बने। बंता हजाम उत्तरी पंचायत के पूर्व मुखिया सुशील सिंह मुंडा की पत्नी माधुरी सिंह मुंडा नयी मुखिया बनी। बड़ाचांगड़ू पंचायत से सरिता कुमारी दोबारा मुखिया, पतराहातु पंचायत से सुनीता देवी नयी मुखिया बनी।

    बुढ़मू: जिला परिषद सदस्य के पद में बुढ़मू पश्चिमी से रामजीत गंझू और पूर्वी में मनोज महतो वाजपेयी विजयी हुए। छापर पंचायत में मुखिया पद में चमरू लोहरा और पंचायत समिति सदस्य के पद में निशा देवी ,सारले पंचायत में मुखिया पद में सुमित्रा देवी और पंचायत समिति सदस्य पद में प्रमुख सुमन पाहन, उमेडंडा पंचायत में मुखिया पद में दशमी देवी और पंचायत समिति सदस्य के पद में प्रमिला देवी, चकमे पंचायत में मुखिया पद में रामवृत मुंडा और पंचायत समिति सदस्य के पद में गफ्फार अंसारी, मक्का पंचायत में मुखिया पद में देवलाल मुंडा और मक्का पूर्वी से पंचायत समिति सदस्य पद में पार्वती देवी, चैनगड़ा पंचायत में मुखिया पद में देवंती देवी और पंचायत समिति सदस्य के पद उतरी से सीता देवी दक्षिणी से सत्यनारायण मुंडा, मुरूपीरी पंचायत में मुखिया पद में सीता देवी और पंचायत समिति सदस्य के पद में रूही कुमारी, ओझासाड़म पंचायत में मुखिया पद में ललिता देवी, हेसलपीरी पंचायत में मुखिया पद में कुसेन्द्र पाहन और पंचायत समिति सदस्य पद में गौरव कुमार, गुरूगांई पंचायत से मुखिया पद में जंयती देवी विजयी रही। खलारी प्रखंड में दो जिला परिषद सदस्य के लिए हुए चुनाव में कड़ी टक्कर रही। खलारी पूर्वी क्षेत्र से शाल्या परवीन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सबिता विश्वकर्मा को 718 वोट से पराजित कर दिया। शाल्या परवीन को 6229 वोट मिले। जबकि सबिता विश्वकर्मा को 5511 वोट मिले। शाल्या परवीन निवर्तमान जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी की पत्नी हैं। वहीं सबिता विश्वकर्मा भाजपा नेता रमेश विश्वकर्मा की पत्नी हैं। इधर खलारी पश्चिमी क्षेत्र से सरस्वती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी यशोदा देवी को पराजित कर दिया। दोनो क्षेत्र में पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में थे। निर्वाचित ग्राम पंचायत मुखिया में लपरा पंचायत से पुतुल देवी, तुमांग से संतोषकुमार महली, मायापुर से पुष्पा खलखो, हुटाप से शिवरत मुंडा, विश्रामपुर से दीपमाला कुमारी, बुकबुका से पारसनाथ उरांव, खलारी पंचायत से तेजी किस्पोट्टा, चूरी दक्षिणी से मलका मुंडा, चुरी मध्य से सुनीता देवी, चुरी पश्चिमी से शांति देवी, चूरी उत्तरी से ललिता देवी, चूरी पूर्वी से सेवा उरांव, राय से शीला कुमारी तथा बमने से शिवनाथ मुंडा का नाम शामिल है।

    ओरमांझी: पूर्वी क्षेत्र से सरिता देवी जिला परिषद सदस्य के पद पर जीत हासिल की। वहीं, पश्चिमी क्षेत्र से कमीश्नर मुंडा जिला परिषद सदस्य के तौर पर विजयी रहे।

    पतियों ने अपनी-अपनी पत्नी को मुखिया बनाकर सौंपी विरासत

    अनगड़ा के झामुमो के कददावर नेता मधुसूदन मुंडा ने अपनी पत्नी सीमा देवी को दुबारा मुखिया बनाकर अपनी राजनीतिक विरासत सौंपी। चतरा पंचायत से सोहन मुंडा ने अपनी पत्नी डोली कुमार को जिताया। हेसातू पंचायत से आजसू नेता राजेश पाहन ने अपनी पत्नी अनिता बारला को जीत हासिल कराकर अपनी विरासत सौंपी। राजाडेरा के मुखिया मोतीराम मुंडा अपनी पत्नी सीमा देवी को जिताने में कामयाब रहे।

    चुनाव जीते मुखिया से सर्टिफिकेट देकर लिया वापस

    ओरमांझी में चकला पंचायत के पूर्व मुखिया बिना देवी द्वारा पंचायती चुनाव मतगणना में उपस्थित पदाधिकारियों पर धांधली का आरोप लगाया है। बीना देवी ने बताया कि उनके पति बलराम पाहन चुनाव जीत गए, जिसके बाद उन्हें निर्वाची पदाधिकारी द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया गया। लेकिन कुछ देर बाद निर्वाचित पदाधिकारी विजय केरकेट्टा द्वारा सर्टिफिकेट वापस ले लिया गया। वापस लेने का न कोई कारण बताया गया और न ही रीकाउंटिंग कराने के लिए उनकी कोई सुनवाई सुनी गई। उन्होंने इसकी शिकायत करने के लिए उपायुक्त को फोन भी लगाया, मगर उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। उनका आरोप है कि कि मतगणना में प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को फायदा पहुंचाने की तैयारी है।

    comedy show banner