Jharkhand Panchayat Chunav 2022: रांची के पांच प्रखंडों में चौथे चरण का मतदान जारी, महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह
Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तहत चौथे चरण का मतदान रांची जिला के पांच प्रखंडों में जारी है। मतदान को ...और पढ़ें

रांची के विभिन्न प्रखंडों में 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत
- रातू- 53.86%
- खलारी- 50.91%
- बुढ़मू- 68.51%
- मांडर- 56.77%
- चान्हो- 58.77%
रांची, जासं। Jharkhand Panchayat Chunav 2022 Phase 4 Voting त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के अंतर्गत रांची जिला में चौथे चरण का मतदान सभी पांच प्रखंडों में शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। चौथे चरण में जिला के पांच प्रखंड रातू, खलारी, मांडर, चान्हो, और बुढ़मू में मतदान की प्रक्रिया पूर्वाहन 7 बजे से ही जारी है। सुबह 11 बजे तक बुढ़मू प्रखंड में सर्वाधिक 50.67 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यहां मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषकर महिला मतदाताओं ने सभी बूथों पर बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मत का इस्तेमाल किया। वही विभिन्न प्रखंडों में मतदान प्रतिशत की बात करें तो 11 बजे तक मांडर में 43.06 प्रतिशत और चान्हो में 44.24 प्रतिशत मतदान रहा। जबकि रातू में 37.35 प्रतिशत और खलारी में 39.19 प्रतिशत मतदान रहा।
.jpg)
मतदान केंद्र पर पहुंची महिला मतदाता।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से की जा रही है मॉनिटरिंग
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान की मॉनिटरिंग के लिए बनाया गया जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी पूरी तरह से सक्रिय है। संपूर्ण क्षेत्र की चुनाव से संबंधित जानकारी नियंत्रण कक्ष द्वारा एकत्रित की जा रही है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने नियंत्रण कक्ष पहुंचकर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अपर समाहर्त्ता रांची राजेश बरवार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र चौबे, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, कार्यपालक दंडाधिकारी सह राजस्व प्रभारी ब्रजलता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
पदाधिकारियों एवं कर्मियों से हर पल का अपडेट लेने का निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची छवि रंजन ने नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों से मतदान से संबंधित हर पल का अपडेट लेने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपलोगों ने जिस गंभीरता के साथ पिछले तीन चरणों में अपने कार्य का निष्पादन किया है उसी तन्मयता के साथ इस चरण में भी काम करें।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।