Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand News: राफिया नाज की कर दी स्त्री लज्जा भंग... बुरे फंसे छोटे मियां इरफान अंसारी...

    By Alok ShahiEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jun 2022 12:01 AM (IST)

    Jharkhand News जामताड़ा कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी मुश्किलों में घिरते दिख रहे हैं। उन पर रांची की योग शिक्षिका राफिया नाज ने स्‍त्री लज्‍जा भंग ...और पढ़ें

    Hero Image
    Jharkhand News: इरफान अंसारी पर रांची की योग शिक्षिका राफिया नाज ने स्त्री लज्जा भंग करने का संगीन आरोप लगाया।

    रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand News रांची की एमपी/एमएलए के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की अदालत में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत वाद में शिकायतकर्ता राफिया नाज का शपथ पत्र पर बयान दर्ज किया गया। अदालत ने इसकी अगली सुनवाई के लिए चार जुलाई की तिथि निर्धारित की है। उनके अधिवक्ता जितेंद्र वर्मा ने बताया कि राफिया नाज ने अपने बयान में कहा कि विधायक इरफान अंसारी ने एक निजी न्यूज चैनल पर उनके पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उक्त टिप्पणी से उनकी छवि धूमिल हुई है। धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाते हुए उन्हें जानबूझकर अपमानित किया है। इससे वह काफी आहत हुई हैं। इस मामले में अब अन्य गवाहों का बयान दर्ज किया जाएगा। बता दें कि 19 अगस्त 2020 को डोरंडा की योग शिक्षिका राफिया नाज ने विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ स्त्री लज्जा भंग करने, भीड़ को हिंसा के लिए उकसाने, उसके वस्त्र पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमें अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी : बन्ना गुप्‍ता

    पिछले दिनों अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा राजस्थान के उदयपुर में आयोजित चिंतन शिविर में लिए गए संकल्पों को धरातल पर उतारने की कवायद दिखने लगी है। रांची में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बारीकी के साथ उदयपुर में लिए गए संकल्पों को समझाया। बताया कि सभी को अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। वे रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुराने विधानसभा सभागार में नव संकल्प कार्यक्रम काे संबोधित कर रहे थे। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

    मुख्य अतिथि बन्ना गुप्ता ने कहा कि हमें हर जगह अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी चाहे वह संगठन में हो या जनता को उनके अधिकार दिलाने की। हमें हर परिस्थिति में हर वक्त आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए तैयार रहना पड़ेगा। देश में सांप्रदायिक ताकते हावी होने का प्रयास कर रही हैं और ऐसे में सामाजिक ताने-बाने को बचाए रखना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।महानगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है।

    नव संकल्प कार्यशाला के आयोजन का प्रमुख उद्देश्य संगठन को जनता के बीच ले जाना है। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 75 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा सह पदयात्रा का आयोजन आगामी 9 अगस्त से किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बारीक पहलुओं से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उन्होंने उदयपुर में हुए चिंतन शिविर के मुख्य तथ्यों से कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा, अजय नाथ शाहदेव, कमल ठाकुर आदि ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में ज्योति सिंह मथारू, उदय प्रताप, सोनाल शांति, दीपक ओझा, राजू राम आदि मौजूद रहे।