यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand Politics: बीजेपी विधायक ने आतंकी संगठन से जोड़ा युवक का नाम, मंत्री इरफान अंसारी ने दिया जवाब
मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा विधायक सीपी सिंह द्वारा एक युवक को आईएसआईएस से जोड़ने पर कड़ी आपत्ति जताई है। ...और पढ़ें

HighLights
- सीपी सिंह पर इरफान अंसारी का हमला
- युवक को ISIS से जोड़ने पर विवाद
- धर्म विशेष को निशाना बनाने का आरोप
राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand News: झारखंड में एक युवक द्वारा इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी के विरुद्ध रांची के भाजपा विधायक सीपी सिंह के एक्शन पर राज्य सरकार के मंत्री डा. इरफान अंसारी ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि युवक की गलती को आइएसआइएस से जोड़ना गलत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सीपी सिंह की जुबान जहरीली है। ऐसा करना ओछी राजनीति और मानसिक दिवालियापन का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि सीपी सिंह ने उक्त युवक के विरुद्ध शिकायत की है।
मंत्री ने कहा कि अगर सीपी सिंह के पास सबूत है तो कानून को सौंपना चाहिए, लेकिन धर्म विशेष, मौलवियों और मदरसों को बदनाम करने का ठेका उन्हें किसने दिया है? यह समाज को बांटने की राजनीति है।
सवाल उठाया कि बार-बार मुसलमानों की देश के प्रति निष्ठा पर सवाल उठाना ही सीपी सिंह का राष्ट्रवाद है? उन्होंने चुनौती दी कि सीपी सिंह यह प्रमाणित करें कि युवक देशविरोधी संगठन से जुड़ा है।
सीपी सिंह को सोचना चाहिए कि उस मासूम मां पर क्या बीत रही है, जिसके बच्चे पर उन्होंने आरोप लगाया है। विधायक को कानून पर भरोसा रखते हुए नफरत फैलाना बंद करना चाहिए।
ये भी पढ़ें
Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के 34 विधायक कितने अमीर, टोटल संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश!
