यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jharkhand: हज कमेटी की बैठक मे यात्रियों के लिए व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश, 27 सौ यात्री होंगे रवाना
राज्य सरकार ने हज यात्रियों को पूरी सुविधा और व्यवस्था के साथ भेजने का निर्णय लिया है और इसके तहत ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, रांची: राज्य सरकार ने हज यात्रियों को पूरी सुविधा और व्यवस्था के साथ भेजने का निर्णय लिया है और इसके तहत तैयारियों की समीक्षा के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
27 सौ हज यात्री होंगे रवाना
बैठक के बाद मंत्री आलमगीर आलम ने बताया कि झारखंड से 2700 हज यात्री रवाना होंगे, जिनमें से 2300 रांची से जाएंगे और शेष 400 को कोलकाता एयरपोर्ट से रवाना करने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार ने केंद्रीय हज कमेटी से यात्रियों के लिए फ्लाइट का प्रबंध करने का आग्रह किया है।
सोमवार को हमज कमेटी की हुई बैठक
सोमवार को झारखंड हज कमेटी की बैठक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री हफीजुल हसन के कार्यालय में हुई जिसमें संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी खासतौर पर मौजूद थे। मौके पर वरीय पदाधिकारियों ने अभी तक की गई तैयारियों की जानकारी दी।
एयरपोर्ट तक जाने के लिए दी जाएगी बस की सुविधा
बैठक के दौरान यह तय किया गया कि हज हाउस से एयरपोर्ट तक यात्रियों को पथ परिवहन विभाग अथवा हज हाउस की ओर से बस की सुविधा दी जाएगी और इस दौरान परिवहन विभाग एस्कार्ट की व्यवस्था करेगा।
संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने निर्देश दिया कि फ्लाइट की व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री से बात की जाए ताकि केंद्रीय स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था मिल सके। मंत्री ने हज हाउस की साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान हज कमेटी के चेयरमैन विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि हमारा एकमात्र मकसद हाजियों को कठिनाइयों से बचाना है।
