Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा विधायक पुष्पा देवी ने अपने पिता की अर्थी को द‍िया कंधा, पहुंचाया श्‍मशान घाट

    By M EkhlaqueEdited By:
    Updated: Sun, 16 Jan 2022 10:12 PM (IST)

    jharkhand news भाजपा व‍िधायक पुष्‍पा देवी के प‍िता का निधन रांची र‍िम्‍स में हो गया। व‍िधायक ने खुद रव‍िवार को प‍िता की अर्थी को कंधा द‍िया। यह दृश्‍य देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। बड़ी संख्‍या में लोग शव यात्रा में शाम‍िल हुए। खुद व‍िधायक भी शाम‍िल थीं।

    Hero Image
    jharkhand news : अपने पिता की अर्थी को कंधा देतीं भाजपा विधायक पुष्पा देवी व अन्‍य। जागरण

    पलामू, जागरण संवाददाता। झारखंड के पलामू ज‍िले में रव‍िवार को सड़क पर एक ऐसा दृश्‍य द‍िखा क‍ि हर कोई देखकर हैरान रह गया। मौका भले ही मातम का था, लेक‍िन बेटी के जज्‍बे को हर क‍िसी ने सलाम क‍िया। हर कोई यही कहता द‍िखा- बेट‍ियां अब बेटों से कम नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रांची र‍िम्‍स में प‍िता की हो गई मौत

    दरअसल, हुआ यह क‍ि पलामू जिले के पाटन प्रखंड क्षेत्र के सुगुना गांव निवासी रघुवीर राम की मौत हो गई। वह छतरपुर-पाटन क्षेत्र की भाजपा विधायक पुष्पा देवी के पिता थे। रघुवीर राम की मौत शनिवार आधी रात रांची रिम्स में हो गई। वह 75 वर्ष के थे। उनका दाह संस्कार रविवार को पाटन प्रखंड के सगुना- कुंदरी श्मशान घाट पर किया गया।

    छोटे भाई ने दी बड़े भाई को मुखाग्‍न‍ि

    मुखागन‍ि उनके छोटे भाई सहबीर राम ने दी। वे अपने पीछे चार पुत्रियां, दामाद, नाती-नतिनी से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अपने पिता की अर्थी को विधायक पुष्पा देवी और दामाद पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कंधा दिया। उनकी अंतिम यात्रा में काफी लोग शामिल हुए।

    बड़ी संख्‍या में लोग हुए शाम‍िल

    विधायक पुष्पा देवी ने जब अर्थी को कंधा द‍िया तो हर क‍िसी की आंखें नम हो गईं। पिता के ल‍िए वह फफक रही थीं। रघुवीर राम के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर भाजपा युवा पंड़वा मंडल अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद , महामंत्री जयप्रकाश प्रजापति, भाजयुमो कोषाध्यक्ष दिलीप मेहता, आई टी सेल प्रभारी कुलदीप मेहता, भाजपा मीडिया प्रभारी हेमंत पांडेय, भाजयुमो महामंत्री रितिक पांडेय, पंडवा मंडल अध्यक्ष यमुना सिंह व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, मंडल महामंत्री निरंजन प्रसाद,जयपाल सिंह, अभय मिश्रा आदि ने शोक व्यक्त किया। दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

    comedy show banner
    comedy show banner