विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड का राज्यपाल बनाए जाने के बाद बोले CP राधाकृष्णन: आदिवासी, दलितों और गरीबों के उत्थान लिए हर संभव काम

By Neeraj AmbasthaEdited By: Mohit Tripathi
Published: Mon, 13 Feb 2023 10:04 PM (IST)

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (Newly appointed Governor CP Radhakrishnan) ने कहा है कि उन्हें झारखंड राज्य में काम ...और पढ़ें

Newly appointed Governor CP Radhakrishnan: राज्यपाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के बीच सेतु का करेंगे काम।
Newly appointed Governor CP Radhakrishnan: राज्यपाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के बीच सेतु का करेंगे काम।

राज्य ब्यूरो, रांची: झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (Newly appointed Governor CP Radhakrishnan) ने कहा है कि उन्हें झारखंड राज्य में काम करने का मौका मिला है, जहां वे आदिवासी, दलितों और गरीबों के उत्थान और प्रगति के लिए हर संभव काम करेंगे। काेयंबटूर हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे केंद्र व राज्य सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे।

राधाकृष्णन ने कहा कि वे झारखंड के राज्यपाल के पद पर नियुक्ति को अपने सम्मान के तौर पर नहीं देखते हैं। वे इसे तमिल लोगों के लिए गर्व की तरह देखते हैं। वे इसे अपने राजनीतिक जीवन के अगले विकास के रूप में देखते हैं।

उन्होंने कहा, हम लगातार राजनीति में काम कर रहे हैं, लेकिन हमारी राजनीतिक यात्रा उस दिशा में नहीं है, जिस दिशा में हम सोचते हैं। हम कभी नहीं जानते कि किसे क्या जिम्मेदारी मिलेगी और कब मिलेगी। इसलिए राज्यपाल के रूप में अथवा किसी भी रूप में हमें जो उत्तरदायित्व मिलता है, उसके माध्यम से हमें समाज के लिए ठीक प्रकार से कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तमिल, तमिलनाडु, तमिल संस्कृति, साहित्य और संस्कृति से बहुत लगाव है। इसकी अभिव्यक्ति यह है कि तमिलनाडु के तीन लोगों को विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवा करने का दुर्लभ अवसर मिला है।