Corruption Case: भाजपा के आरोपों पर झामुमो का पलटवार, कहा- समिति कर रही निष्पक्ष जांच
झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोला और उन पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने सुरक्षा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। पांडेय ने भाजपा पर ईमानदार सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार हर शिकायत पर कार्रवाई करती है।

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर झूठ फैलाने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने का नैतिक अधिकार खो देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा प्रवक्ता के सुरक्षा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के निराधार आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पारदर्शिता और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। सुरक्षा उपकरणों की खरीद निर्धारित प्रक्रियाओं के तहत हुई। शिकायत मिलने पर सरकार ने तुरंत संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों की समिति गठित की।
यह समिति नियमों के तहत निष्पक्ष जांच कर रही है, और रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने जांच में सहयोग क्यों नहीं किया? विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का बयान सुर्खियां बटोरने और ईमानदार सरकार को बदनाम करने की कोशिश है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे सख्त रुख हेमंत सोरेन सरकार का है। सरकार हर शिकायत पर कार्रवाई करती है, लेकिन इसे मीडिया ट्रायल का हिस्सा नहीं बनने देती। विनोद पांडेय ने भाजपा को सलाह दी कि वह झूठे बयानों से बचकर संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा करे।
सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण नहीं देती, न ही व्हिसल ब्लोअर को असुरक्षित छोड़ती है। भाजपा बेबुनियाद आरोपों से जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा की साजिश सफल नहीं होगी।
गुड़ाबांदा में पार्टी का विस्तार
प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू की अध्यक्षता सोमवार को फारेस्ट ब्लाक के मुड़ाठाकुरा स्थित आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन में झामुमो प्रखंड समिति विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेस चंद्र सोरेन उपस्थित थे। उन्होंने कहा उनके पिता का जनता से किया हुआ वादा पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि कम समय में क्षेत्र के लोगों ने जितना आदर और सम्मान दिया है उनका भरोसा कभी टूटने नहीं देंगे। बैठक में प्रखंड के सभी आठ पंचायत के कार्यकर्ता मौजूद थे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी उप चुनाव की रणनीति तय किया। हांलांकि गुड़ाबांदा प्रखंड के चार पंचायत ही घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में आते है। सोमेस चंद्र सोरेन ने पंचायत व बूथ स्तर पर तैयारी के लिए खाका तैयार किया।
बैठक के दौरान कमेटी का विस्तार किया गया। जिसमे विनोद बागाल,श्याम पदो टुडू,सामु बानरा एवं दुलाराम मुर्मू को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि दासमात सोरेन को संगठित सचिव बनाया गया।
प्रखंड अध्यक्ष सुराई टुडू ने बताया कि किसी कारण के चलते सहसचिव,सह सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता चयन नहीं किया गया है। अगले बैठक में उसे भी विस्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- SIR पर बिहार के बाद अब झारखंड में राजनीतिक घमासान, सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।