विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: इरफान अंसारी के सीता सोरेन पर बिगड़े बोल, भाजपा ने छेड़ा सियासी संग्राम, कहा- माफी मांगें वरना...

Published: Fri, 25 Oct 2024 09:06 PM (IST)

झारखंड विधानसभा चुनाव में जामताड़ा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी का एक ...और पढ़ें

इरफान की टिप्पणी से तल्ख हुआ चुनावी माहौल। (फाइल फोटो)
इरफान की टिप्पणी से तल्ख हुआ चुनावी माहौल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इरफान ने झामुमो अध्यक्ष की पुत्रवधू व भाजपा प्रत्याशी सीता के खिलाफ की अपमानजनक टिप्पणी
  2. भाजपा ने इरफान पर सड़क छाप भाषा का इस्तेमाल करने का लगाया आरोप, कांग्रेस-झामुमो से कार्रवाई करने की मांग
  3. वीडियो क्राप कर लगा रहे आरोप, 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा करुंगा - इरफान

राज्य ब्यूरो, रांची। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन की पुत्रवधू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इरफान बात करते नजर आ रहे हैं। इसमें सीता सोरेन को रिजेक्टेड... बोलते देखे जा रहे हैं।

अंसारी जामताड़ा से कांग्रेस विधायक हैं। उन्हें कांग्रेस ने जामताड़ा से ही प्रत्याशी बनाया है। उनका चुनाव में सीता सोरेन से मुकाबला है। उनकी टिप्पणी को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सीता सोरेन पर दिए गए इरफान अंसारी के बयान की निंदा की।

उन्होंने कहा कि सीता सोरेन कभी झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता हुआ करती थी। वह सोरेन परिवार की बहू हैं। उनके लिए जिस तरह से अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया, क्या इसी तरह का बयान दूसरी बहू कल्पना सोरेन के ऊपर इरफान अंसारी के देने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा चुप रहता।

उन्होंने कहा कि नामांकन के बाद इरफान अंसारी द्वारा प्रयोग की गई भाषा सड़क छाप है। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा को इरफान अंसारी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इस मामले में झामुमो की चुप्पी यह दर्शाती है कि किसी विशेष वर्ग के आने की वजह से उसकी घिग्घी बंध जाती है।

ऐसे नेता के कारण महिलाएं असुरक्षित, माफी मांगे

सीता वीडियो शेयर करते हुए सीता सोरेन ने कहा है कि इरफान ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इरफान अंसारी माफी मांगें, वरना उग्र विरोध के लिए तैयार रहें।

सम्मानित पद पर रहकर जिस अमर्यादित शब्द का प्रयोग किया है, उसने पूरे महिला समाज को भयभीत कर दिया है।

अगर मेरे लिए ऐसे शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं, तो गरीब और असहाय महिलाओं पर क्या बीतती होगी? ऐसे नेता जब तक सत्ता में रहेंगे, महिलाएं असुरक्षित रहेंगी।

हेमंत गठबंधन से बाहर करें

बाबूलाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि इरफान ने सीता सोरेन के बारे में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर सारी मर्यादाएं लांघ दी है। हेमंत सोरेन अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वाले को अपने गठबंधन से बाहर करें।

उन्होंने कहा कि जनता देखना चाहती है कि हेमंत अपने ही परिवार की एक सदस्य के बारे में इस निम्नस्तरीय टिप्पणियों पर क्या निर्णय लेते हैं। चुनाव में जनता भी निर्णय लेगी कि जो व्यक्ति अपने परिवार की रक्षा नहीं कर सकता, उसे राज्य की सुरक्षा का दायित्व कैसे सौंपा जा सकता है।

100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा करेंगे

इरफान सीता के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आरोपों से घिरे राज्य सरकार के मंत्री और जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि वे मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

उन्होंने वीडियो को क्राप कर गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे भाजपा और सीता सोरेन के विरुद्ध 100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा करेंगे। चुनाव आयोग में भी वे शिकायत करेंगे। सही वीडियो में उन्होंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया है।

चुनाव आयोग से भाजपा ने की शिकायत

भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंचकर जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पार्टी ने ज्ञापन देकर कहा कि विधानसभा चुनाव तक इरफान अंसारी को राज्य बदर कर दिया जाए और उनको नामांकन से रोका जाए।

सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि सीता सोरेन अनुसूचित जनजाति से आने वाली विधवा महिला हैं। किसी विधवा महिला को रिजेक्टेड माल कहकर संबोधित करना न सिर्फ आदिवासियों का बल्कि राज्य और देश की सभी विधवा महिलाओं का भी अपमान है।