Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hafizul Hasan Ansari: झारखंड सरकार के मंत्री की तबीयत बिगड़ी, सीएम सोरेन पहुंचे अस्पताल

    रांची में झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य मंत्री उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार हफीजुल हसन की कुछ दिन पहले ही हार्ट सर्जरी हुई थी।

    By Pradeep singh Edited By: Nishant Bharti Updated: Thu, 28 Aug 2025 12:21 PM (IST)
    Hero Image
    झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा में जारी मानसून पूरक सत्र के बीच राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सत्र में शामिल होने के लिए आवास से निकले मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं अपने मंत्री की खराब तबीयत के बारे में जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री उनका हालचाल जानने पारस अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही हफीजुल हसन हार्ट सर्जरी हुई थी।