Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Jharkhand Voting Percentage: झारखंड की चार सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न, किस सीट पर कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

Jharkhand Lok Sabha Election 2024 updates : झारखंड में चार संसदीय सीटों खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिंहभूम में आज लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान होगा। इन सभी चारों सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक चलेगा। पहले चरण के चुनाव में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित तीन वर्तमान सांसदों (अर्जुन मुंडा, गीता कोड़ा तथा वीडी राम) तथा दो विधायकों (जोबा मांझी तथा चमरा लिंडा) की किस्‍मत दांव पर लगी है। इन चारों सीटों पर कुल 45 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इनमें 14 निर्दलीय तथा नौ महिला उम्मीदवार हैं।

By Arijita Sen Mon, 13 May 2024 09:55 PM (IST)
News Article Hero Image

Jharkhand Lok Sabha Election 2024 : झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान जारी है। शाम के पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्‍साह देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के इस सबसे बड़े पर्व में झारखंडवासी भी जमकर भाग ले रहे हैं। झारखंड में शाम तीन बजे तक 56.42 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक खूंटी में 59.97 प्रतिशत, सिंहभूम में 57.62 प्रतिशत, लोहरदगा में 56.72 प्रतिशत तथा पलामू में 53.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।

13 May 20249:55:19 PM
किस सीट पर कितना मतदान?

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए हुई वोटिंग में सबसे अधिक खूंटी में 66.26 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम पलामू में 60.59 प्रतिशत वोट पड़े। सिंहभूम में 66.11 प्रतिशत तथा लोहरदगा में 62.60 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

13 May 20249:55:04 PM
झारखंड में 4 सीटों पर 63.44 प्रतिशत वोटिंग

झारखंड में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की चार सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा तथा पलामू में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। रात आठ बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस चरण की चारों सीटों पर कुल लगभग 63.44 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान का आंकड़ा संतोषजनक है। हालांकि, 2019 में हुए पिछले चुनाव की तुलना में इस बार लगभग चार प्रतिशत कम मतदान हुआ।

13 May 20247:21:06 PM
झारखंड में शाम 5 बजे तक इतना मतदान

झारखंड शाम पांच बजे तक 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ। (नोट -: यह आंकड़ा कुछ और बढ़ सकता है। अभी मतदान जारी है। शाम 5 बजे तक जो लाइन में थे, उनका मतदान कराया जा रहा है।)

  • खूंटी : 65.82%
  • लोहरदगा : 62.60%
  • पलामू : 59.99%
  • सिंहभूम : 66.11% मतदान

13 May 20246:33:40 PM
पलामू लोकसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
  • डालटनगंज विधानसभा : 60.62 प्रतिशत
  • विश्रामपुर विधानसभा : 58.60 प्रतिशत
  • छत्तरपुर विधानसभा : 59.20 प्रतिशत
  • हुसैनाबाद विधानसभा : 55.03 प्रतिशत
  • गढ़वा विधानसभा : 62.74 प्रतिशत
  • भवनाथपुर विधानसभा : 62.11 प्रतिशत

पलामू लोकसभा का कुल प्रतिशत मतदान : 59.99 प्रतिशत

13 May 20246:00:19 PM
झारखंड में शाम पांच बजे तक 63.14 प्रतिशत मतदान

Jharkhand 5 PM Voting Percentage झारखंड में शाम पांच बजे तक 63.14 प्रतिशत मतदान हुआ है। लाइन में खड़े लोग अभी भी वोट कर रहे हैं। खूंटी लोकसभा सीट पर शाम 5 बजे तक 65.82% वोटिंग हुई। वहीं, लोहरदगा सीट पर 62.60%, पलामू में 59.99% और सिंहभूम में 66.11% मतदान हुआ।

13 May 20241:52:39 PM
झारखंड में एक बजे तक 43.80 प्रतिशत मतदान
blog images

झारखंड में चार सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर एक बजे तक खूंटी में 47.41 प्रतिशत, लोहरदगा में 43.46 प्रतिशत, पलामू में 41.85 प्रतिशत तथा सिंहभूम में 43.83 प्रतिशत मतदान हुआ है।

13 May 202411:40:01 AM
झारखंड की चार सीटों पर 11 बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान
blog images

झारखंड की चारों सीटों पर पूर्वाह्न 11 बजे तक 27.40 प्रतिशत मतदान हुआ है। सिंहभूम में 26.16 प्रतिशत, खूंटी में 29.14 प्रतिशत, लोहरदगा में 27.77 प्रतिशत तथा पलामू में 26.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

13 May 202411:30:54 AM
पलामू में स्वतंत्रता सेनानी के बेटे ने किया मतदान
blog images

पलामू में स्वतंत्रता सेनानी स्व. गणेश प्रसाद वर्मा के पुत्र आनंद पाल वर्मा ने अपनी धर्म पत्नी के साथ निगम क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 208 पर मतदान किया। इसके बाद उन्‍होंने अंगुली पर लगे स्‍याही का निशान दिखाते हुए फोटो भी खिंचवाई। 

13 May 202411:17:24 AM
गीता कोड़ा व मधु कोड़ा ने किया मतदान
blog images

झारखंड की सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जगन्नाथपुर पताहातु स्थित अपने पैतृक गांव में मतदान किया। 

13 May 202411:13:47 AM
पलामू में चुनाव के दौरान बिगड़ा माहौल

पलामू लोकसभा क्षेत्र में मोहम्मदगंज प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 7 पर धक्का-मुक्की होने की खबर सामने आ रही है। यहां महिलाओं का नकाब उठाने को लेकर विवाद हुआ है। पलामू एसपी हैदरनगर, मोहम्मदगंज क्षेत्र के मतदान केंद्रों का जायजा ले रही हैं। 

13 May 202411:09:50 AM
वेबकास्टिंग के जरिए हो रही मतदान केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी
blog images

रांची में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी हो रही है। चारों सीटों के सभी मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर फोर डी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से वेबकास्टिंग हो रही है। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डा. नेहा अरोड़ा ने बताया कि मॉक ड्रिल करते समय ईवीएम में कुछ तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। ऐसे में ईवीएम को बदल दिया गया है। सिंहभूम में सबसे ज्यादा ईवीएम बदले गए हैं। तकनीकी गड़बड़ी से 31 बैलट यूनिट, 34 कंट्रोल यूनिट और 17 वीवीपीएटी बदले गए हैं।

13 May 202411:04:55 AM
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डाला वोट
blog images

खरसावां के खेलारीसाई में बुथ संख्या 172 में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पत्नी मीरा मुंडा संग आम मतदाता की तरह कतार में लगकर मतदान किया।

13 May 202410:41:08 AM
गुमला में दिव्‍यांग मतदाता को गोद में उठाता हुआ पुलिस कर्मी
blog images

गुमला में घाघरा थाना क्षेत्र के बुथ संख्या 262 पर दिव्यांग वोटर को मतदान के लिए मदद करते हुए पुलिसकर्मी ने गोद में उठा लिया। इससे मतदाता का भी चेहरा खुशी से खिल गया। इस बुथ पर सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन लगी है। वोटरों में काफी उत्साह है।

13 May 202410:35:32 AM
गढ़वा में मतदान करने पहुंची 99 साल की वृद्ध महिला
blog images

झारखंड में गढ़वा जिले के रमकंडा मतदान केंद्र संख्या 434 में 99 वर्षीय वृद्ध महिला कवलपति कुंवर मतदान करने पहुंची। वह व्‍हील चेयर का सहारा लेकर मतदान केंद्र अपने मताधिकार का उपयोग करने पहुंची। इस दौरान बूथ कर्मियों ने उनकी मदद की। 

13 May 202410:09:25 AM
चार सीटों पर अब तक हुए मतदान प्रतिशत पर एक नजर
blog images
  • सिंहभूम संसदीय सीट पर चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में 13.37 प्रतिशत, चक्रधरपुर में 12.36, जगरनाथपुर में 12.67, मझगांव में 12.91, सरायकेला में 12.54 तथा मनोहरपुर में 12.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
  • खूंटी संसदीय सीट पर खरसावां विधानसभा क्षेत्र में 12.61 प्रतिशत, खूंटी में 13.27, कोलेबिरा में 13.12,सिमडेगा में 12.78, तमाड़ में 11.25 तथा तोरपा विधानसभा क्षेत्र में 9.87 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
  • लोहरदगा संसदीय सीट पर बिशुनपुर विधानसभा क्षेत्र में 9.68 प्रतिशत, गुमला में 12.83 प्रतिशत, लोहरदगा में 11.82 प्रतिशत, मांडर में 10.78 प्रतिशत तथा सिसई विधानसभा क्षेत्र में 9.94% मतदान हुआ है। 
  • पलामू संसदीय सीट पर भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में 12.07 प्रतिशत, विश्रामपुर में 11.49 प्रतिशत, छतरपुर में 11.60 प्रतिशत, डाल्टनगंज में 11.36 प्रतिशत, गढ़वा में 10.90 प्रतिशत तथा हुसैनाबाद में 11.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।
13 May 202410:06:40 AM
चार संसदीय सीटों पर सुबह नौ बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान
blog images

पलामू जिले में पहले दो घंटे में 11.47 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि लोहरदगा में सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच कुल 10.97 प्रतिशत लोगों ने मतदान किए हैं। वहीं खूंटी और सिंहभूम में क्रमश: 12.20 प्रतिशत और 12.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

13 May 20249:36:36 AM
डाल्‍टनगंज में 92 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान
blog images

डाल्‍टनगंज के ब्राह्मण स्कूल के मतदान केन्द्र संख्या 190 में 92 साल के बृजनंदन सहाय ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्‍होंने वोट डालने के बाद तस्‍वीर भी खिंचवाई। बृजनंदन सहाय स्‍वतंत्रता सेनानी यदुवंश सहाय उर्फ यदु बाबू के पुत्र हैं। 

13 May 20249:28:21 AM
सिंहभूम और खूंटी में सुबह नौ बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान
blog images

सिंहभूम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र व खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक क्रमश: 12.54 फीसदी और 12.61 फीसदी मतदान हुआ है। 

13 May 20248:39:29 AM
बूथ के पहले पुरुष मतदाता को चुनाव कर्मियों ने किया सम्‍मानित
blog images

सिंहभूम जिले के जगन्‍नाथपुर में उमवि कोलायसाई बूथ संख्या 160 के पहले पुरुष मतदाता बने जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू। उन्‍हें चुनाव कर्मियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्‍मानित किया। 

13 May 20248:34:21 AM
स्‍कूली बच्‍चों ने मतदाताओं के लिए पीने के पानी का किया इंतजाम
blog images

सिमडेगा के उर्दू मध्य विद्यालय भट्ठी टोली में बड़ी संख्‍या में मतदाता वोट डालने पहुंचे हुए हैं। ऐसे में कतारों में खड़े या दूर से वोट डालने पहुंच रहे लोगों को गर्मी में कुछ राहत दिलाने के लिए बच्‍चों ने मतदान केंद्र में पीने के पानी का इंतजाम किया है। 

13 May 20248:30:53 AM
सिमडेगा के उपायुक्‍त ने परिवार संग डाला वोट
blog images

सिमडेगा के उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, सिमडेगा मतदान केंद्र संख्या -163 पहुंचकर मतदान किया।

13 May 20248:27:59 AM
सारंडा में माओवादियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर वोट बहिष्कार का बैनर लगाया
blog images

भाकपा माओवादियों ने सारंडा जंगल के सुदूरवर्ती गांवों के मतदाताओं को बूथ स्थल पर जाने से रोकने के लिए सुबह सारंडा जंगल के छोटानागरा थाना व दीघा पंचायत अन्तर्गत हतनाबुरु-मारंगपोंगा के बीच मुख्य ग्रामीण सड़क पर दो जगह पेड़ काटकर गिरा दिया है। इतना ही नहीं चुनाव बहिष्कार संबंधित बैनर भी लगा दिया है। पेड़ गिरने से उक्त मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है तथा ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

13 May 20248:24:30 AM
मुख्‍यमंत्री के बेटे बाबूलाल सोरेन ने डाला वोट
blog images

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन भी आज वोट डालने पहुंचे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 8.30 बजे तक उत्क्रमित मध्य विद्यालय हीलिंग घोड़ा मतदान केंद्र में मतदान करने पहुंचेंगे।  

13 May 20248:19:19 AM
मनोहरपुर में अज्ञात ने लगाया नक्‍सली बैनर
blog images

पश्चिम सिंहभूत जिले के मनोहरपुर में सारंडा के मारंगपोंगा में 13 मई को मतदान से पहले अज्ञात के नक्‍सली बैनर लगाने से इलाके में दहशत का माहौल है। 

13 May 20248:03:47 AM
सिमडेगा में मतदाताओं के लिए बना ईको फ्रेंडली बूथ
blog images

सिमडेगा क्लब स्थित ईको फ्रेंडली बूथ में वोट देने के बाद तस्‍वीर खिंचवाकर मतदाता अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वोट देने के बाद लोग सेल्‍फी भी ले रहे हैं। 

13 May 20247:57:55 AM
गुमला और पलामू के वोटिंग केंद्र में खराब ईवीएम मतदान में बनी बाधा
blog images

गुमला के एसएस हाई स्कूल के बूथ में ईवीएम खराब होने की वजह से मतदान करने आए मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पलामू के भी राजकीय बुनियादी विद्यालय के बूथ संख्या 182 पर ईवीएम के खराब होने के कारण मतदान अभी तक शुरू नहीं हो सका है।

13 May 20247:51:01 AM
गढ़वा के मतदान केंद्र में मतदाताओं का फूल देकर स्‍वागत
blog images

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड के बूथ संख्या 58, 89 और 60 मतदान केंद्र पर मतदाताओं को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया। इसी तरह से जिले के भवनाथपुर अरसली उतरी के बूथ संख्या 150 पर अहले सुबह से मतदाताओं की भीड़ लगी हुई है। 

13 May 20247:47:06 AM
सिमडेगा मे सुबह 7 बजे से मतदान शुरू
blog images

खूंटी लोकसभा सीट अन्‍तर्गत सिमडेगा जिले के मतदान केंद्र सलडेगा में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। पुरुष, महिलाएं व बुजुर्ग मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्र पहुंचे हुए हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us