Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोक जनशक्ति पार्टी की झारखंड इकाई पुनर्गठित, 10 उपाध्यक्ष नियुक्त Ranchi News

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Wed, 15 Jan 2020 09:53 PM (IST)

    Jharkhand. लोक जनशक्ति पार्टी की झारखंड इकाई ने पार्टी का पुनर्गठन किया है। इसके अनुसार दो वरीय उपाध्यक्ष समेत दस उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    लोक जनशक्ति पार्टी की झारखंड इकाई पुनर्गठित, 10 उपाध्यक्ष नियुक्त Ranchi News

    रांची, राज्य ब्यूरो। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की झारखंड इकाई ने पार्टी का पुनर्गठन किया है। इसके अनुसार दो वरीय उपाध्यक्ष समेत दस उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी झारखंड के अध्यक्ष बिरेंद्र प्रधान ने प्रदेश कमेटी गठित की है। रामसिंहासन शर्मा और अजय सिंह ठाकुर वरीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। उमेश पासवान को उपाध्यक्ष के साथ पलामू प्रमंडल के प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। उमेश तिवारी प्रदेश प्रवक्ता और राजेश रंजन वर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी में महासचिव के पद पर 11 लोग नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा सचिव के पद पर 10 और सह सचिव के लिए पांच लोग नियुक्त किए गए हैं। बजरंगी मंहथा को सचिव के साथ संथाल परगना प्रमंडल का प्रभारी का भी दायित्व सौंपा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य

    • वरीय उपाध्यक्ष : राम सिंहासन शर्मा व अजय सिंह ठाकुर।
    • उपाध्यक्ष : कपिल पासवान, उमेश पासवान (पलामू प्रमंडल प्रभारी), सोमायेल मड़ईया, सुचिता टोप्पो, शिवधन मुर्मू, उषा खलखो, पारसनाथ राय व रामजी पासवान।
    • प्रदेश प्रवक्ता : उमेश तिवारी।
    • कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी : राजेश रंजन वर्मा।
    • महासचिव : रामकुमार वर्मा, शिवजी कुमार, आशुतोष मिश्रा, विनोद कुमार गोस्वामी, अनंत प्रताप देव, जेपी सिंह, विजय महतो, मुकेश कुमार, लक्ष्मी सिंह, अजय कुमार उर्फ ऋषिकेश व संजय कुमार श्रीवास्तव।
    • सचिव : बजरंगी मंहथा, परवेज मोहम्मद जिलानी, संजय पासवान, संतोष कुमार सिंह, सुजीत ठाकुर, लालमुनी झा, पिंकी मुखर्जी, ज्योति होरो, मोहम्मद हफिजुल हसन व जफरूद्दीन अहमद।
    • सह सचिव : लाल बहादुर राम, धनंजय सिंह, नईम अंसारी, मोहम्मद एनुअल व रंजीत राम।