विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Assembly Live: विधानसभा में आज पेश होगा दूसरा अनुपूरक बजट, धीरज साहू की रकम को लेकर हुआ बवाल

By Pradeep singhEdited By: Aysha Sheikh
Published: Mon, 18 Dec 2023 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 18 Dec 2023 11:53 AM (IST)

Jharkhand Legislative Assembly आज झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार के द्वार चालू वित्त वर्ष 2023 - 24 का दूसरा अनुरूपक ...और पढ़ें

Jharkhand Assembly Live: विधानसभा में आज पेश होगा दूसरा अनुपूरक बजट
Jharkhand Assembly Live: विधानसभा में आज पेश होगा दूसरा अनुपूरक बजट

राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड विधानसभा में सोमवार को राज्य सरकार चालू वित्त वर्ष 2023-24 का दूसरा अनुरूपक बजट पेश करेगी। पहली पाली में प्रश्नकाल के दौरान मंत्रिमंडल निगरानी, कार्मिक प्रशासनिक सुधार, गृह कारा, योजना एवं विकास विभाग, श्रम नियोजन विभाग से जुड़े प्रश्नों पर सरकार का विधायकों के प्रश्नों का जवाब है।

सत्ता पक्ष ने जनता से जुड़े विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की तैयारी की है। ध्यानाकर्षण की सूचनाओं पर सरकार का वक्तव्य के बाद चालू वित्तीय वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके बाद इस पर चर्चा होगी।

विधानसभा में उठा धीरज साहू का मामला

भाजपा विधायक विरंची नारायण ने राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास से भारी नकदी बरामदगी का मामला उठाया। भाजपा के विधायक आसन के समक्ष आए, स्पीकर ने कहा कि यह राज्यसभा का विषय है। 

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि सरकार राजनीति के लिए विधानसभा का उपयोग कर रही है। संवैधानिक संकट की स्थिति आ गई है। ईडी के समन की अनदेखी की जा रही है। 

विपक्ष पर राजनीति का आरोप

मंत्री आलमगीर आलम ने विपक्ष पर राजनीति का आरोप मढ़ा। कहा कि धीरज साहू का पैसा बिजनेस से आया है। कांग्रेस से संबद्ध होने के कारण वे निशाने पर हैं। सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के हर समन का जवाब दे रहे हैं।