Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, इन राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Thu, 30 Apr 2020 12:16 PM (IST)

    Rishi Kapoor Death. 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का गुरुवार को निधन हो गया। एक दिन पहले ही इरफान खान का भी निधन हुआ था।

    Rishi Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, इन राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक

    रांची, जेएनएन। दो दिनों में बॉलीवुड को दोहरा झटका लगा है। बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। एक्‍टर के निधन पर झारखंड के कई नेताओं ने शाेक जताया है। 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया। एक दिन पहले ही इरफान खान का भी निधन हुआ था। मुंबई के एक अस्‍पताल में ऋषि कपूर का निधन हुआ। भाजपा नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा कि दुखद। अभिनेता ऋषि कपूर के रूप में फिल्मी जगत ने एक और सितारा खो दिया है। दो दिनों में दो कलाकारों की मौत से पूरा देश स्तब्ध और सदमे में है। ऋषि कपूर नवोदित कलाकारों के लिए सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों को संवेदना। विनम्र श्रद्धांजलि।ॐ शांति!

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऋषि कपूर के निधन पर ट्वीट किया है‍ कि फ़िल्म जगत के महान अभिनेता ऋषि कपूर जी के देहांत से मन व्यथित है। विगत दो दिन में देशवासियों ने अपने दो अद्भुत कलाकारों को खो दिया। परमात्मा ऋषि जी की आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिवारवालों और प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

    पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने अभिनय से दशकों तक करोड़ों चाहने वालों के दिलों पर राज किया। उनका जाना हिन्दी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति। विधायक इरफान अंसारी ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्‍ठ अभिनेता ऋषि कपूर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।