Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • jharkhand
  • ranchi
LIVE BLOG

Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार, चंपई सोरेन बने मंत्री; लिस्ट में देखें किस किस ने ली शपथ

Hemant Soren Cabinet Expansion झारखंड विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट संपन्न हो गया। हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट में पास हो गए हैं। उन्होंने विधानसा में बहुमत सिद्ध कर दिया है। उनके पास 45 विधायकों का समर्थन है। विपक्ष के पास पर्याप्त आंकड़ा नहीं है। बहुमत साबित होने के बाद अब कैबिनेट विस्तार भी हो चुका है। जिन मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, यहां देखें उनकी पूरी लिस्ट।

By Rajat Mourya Mon, 08 Jul 2024 04:45 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren Floor Test) ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। फ्लोर टेस्ट के दौरान विश्वास प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी और तल्ख चर्चा हुई। इसके बावजूद, वह अपना बहुमत साबित करने में सफल रहे। अब कैबिनेट का विस्तार भी हो चुका है। 

8 Jul 20244:45:55 PM
कैबिनेट में शामिल हुए मंत्रियों की पार्टी सहित सूची
blog images
  1. हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री)- झामुमो
  2. चंपई सोरेन- झामुमो
  3. रामेश्वर उरांव- कांग्रेस
  4. सत्यानंद भोक्ता- राजद
  5. बैद्यनाथ राम- झामुमो
  6. दीपक बिरुआ- झामुमो
  7. बन्ना गुप्ता- कांग्रेस
  8. डॉ. इरफान अंसारी- कांग्रेस
  9. मिथिलेश कुमार ठाकुर- झामुमो
  10. हफीजुल हसन- झामुमो
  11. बेबी देवी- झामुमो
  12. दीपिका पांडेय सिंह- कांग्रेस

8 Jul 20244:07:15 PM
चंपई सोरेन समेत इन मंत्रियों ने ग्रहण की शपथ

चंपई सोरेन, डॉ. रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोक्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी और दीपिका पांडेय सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ।

8 Jul 20244:02:42 PM
विधानसभा में हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार समारोह शुरू

मंत्रिमंडल विस्तार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ शुरू। मंत्रिमंडल में चंपई सोरेन, डॉ. रामेश्वर उरांव, सत्यानंद भोग्ता, बैद्यनाथ राम, दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता, डॉ. इरफान अंसारी, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन, बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह ग्रहण करेंगे शपथ।

8 Jul 20243:42:29 PM
झामुमो से इनका नाम लिस्ट में शामिल और इन चेहरों का नाम काटा गया

कैबिनेट की सूची में झामुमो से चंपई सोरेन और बैद्यनाथ राम का नाम भी कैबिनेट में हुआ शामिल। बसंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का नाम काटा गया। बाकी सभी पुराने चेहरे कैबिनेट में रहेंगे। शाम पांच बजे से राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी।

8 Jul 20243:36:47 PM
कांग्रेस से इन दो नए चेहरों को कैबिनेट में मिली जगह

सीएम हेमंत की कैबिनेट में कांग्रेस से दो नए चेहरे दीपिका पांडेय सिंह और डॉ. इरफान अंसारी को जगह मिली चुकी है और दोनों का नाम फाइनल हुआ।

8 Jul 20242:52:51 PM
Hemant Soren Cabinet: दोपहर 3 बजे से होगा हेमंत मंत्रिमंडल का विस्तार, तैयारी पूरी

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर दिया है। आज ही कैबिनेट का विस्तार भी होना है। दोपहर 3 बजे से इसकी कार्यवाही शुरू होगी।

8 Jul 20241:25:39 PM
झारखंड विधानसभा में दलीय स्थिति

सत्तापक्ष के पात कितने विधायक हैं?

  • झामुमो- 27
  • कांग्रेस- 17
  • राजद- 01
  • भाकपा माले- 01

विपक्ष के पास कितने विधायक हैं?

  • भाजपा- 24
  • आजसू- 03
  • एनसीपी- 01
  • निर्दलीय- 02
8 Jul 202412:28:56 PM
हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट में पास

Hemant Soren Floor Test: फ्लोर टेस्ट में हेमंत सरकार पास हो गई है। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 मत पड़े हैं। वहीं, प्रस्ताव के विपक्ष में शून्य वोट पड़ा। विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई है।

8 Jul 202412:23:29 PM
हेमंत सोरेन बोले- ये लोग सरकार गिराने का षड्यंत्र करते हैं

हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि विपक्ष के पास कोई राजनीतिक सोच नहीं है। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं है। हम विपक्ष के हर सवाल का जवाब देंगे। सीएम ने यह भी कहा कि ऑपरेशन लोटस का सहारा लेकर ये सरकार गिराने का षड्यंत्र करते हैं। लोकसभा चुनाव में इनका चेहरा सामने आ गया है।

8 Jul 202412:20:19 PM
हेमंत सोरेन की बड़ी बातें
  • विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं
  • विपक्ष के पास कोई राजनीतिक सोच नहीं
  • विपक्ष के सभी सवाल का जवाब देंगे
  • चंपई सोरेन को धन्यवाद देता हूं
8 Jul 202412:18:50 PM
हेमंत सोरेन का संबोधन शुरू

हेमंत सोरेन विधानसभा को संबोधित कर रहे हैं। उनके संबोधन के शुरू होते ही विपक्ष ने नारेबाजी शुरू कर दी है। विपक्ष आसन के नजदीक पहुंच गए हैं। हेमंत ने इस पर कहा कि ये अपने आचरण के अनुरूप आ गए हैं।

8 Jul 202412:16:57 PM
चंपई सोरेन बोले- मुझे भी राज्य का जिम्मा मिला

चंपई सोरेन ने विधानसभा में कहा कि यह विडंबना है कि एक जनादेश के लिए तीसरी बार विश्वास मत पेश हुआ है। उन्होंने कहा कि झारखंड एक राजनीतिक प्रयोगशाला की तरह बन चुका है। अब हम सबको मिलकर राज्य का विकास करना चाहिए। चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि विपक्ष ने राज्य में सबसे ज्यादा शासन किया, लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ। सत्ता परिवर्तन पर मुझे भी राज्य का जिम्मा मिला।

8 Jul 202411:50:42 AM
अमर बाउरी बोले- सरकार ने युवाओं को ठगा

विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि इस सरकार की बुनियाद ही धोखे पर है। सरकार ने यहां के युवाओं को ठगने का प्रयास किया। उन्होंने साहिबगंज सहित पूरे संताल परगना में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसपर सरकार को जवाब देना चाहिए।

8 Jul 202411:48:41 AM
चंपई सोरेन ने क्या कहा?

चंपई सोरेन विधानसभा के सत्र को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार समुदायों के विचार को लेकर आगे बढ़ रही है। उनकी सरकार जनता की भावना का आदर करती है और वह विपक्ष से भी यही उम्मीद करते हैं।

8 Jul 202411:46:41 AM
हेमंत सोरेन के लिए बहुमत हासिल करना मुश्किल नहीं
  • बहुमत के लिए 41 वोट की जरूरत
  • सदन में फिलहाल 5 सीट खाली है
  • वोटिंग वाले सदस्यों की संख्या 77 है
  • बहुमत के लिए 39 वोट की दरकार
  • हेमंत सोरेन के पास है नंबर
8 Jul 202411:38:29 AM
'दोबारा नहीं आएगी ये सरकार'

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी विधानसभा में सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सोरेन सरकार भ्रष्टाचारी सरकार है। इनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ। बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं। अब ये सरकार दोबारा नहीं आने वाली है।

8 Jul 202411:31:19 AM
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने साधा निशाना

विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने सोरेन सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब राज्य में जंगलराज है। हर तरफ अराजक माहौल है। कानून-व्यवस्था लचर हो चुकी है।

8 Jul 202411:26:34 AM
हेमंत सोरेन ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव

Jharkhand Floor Test: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। अब विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। हेमंत सोरेन के पास 44 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने इससे संबंधित पत्र राज्यपाल को सौंपा था। अब वह संख्या बल को विधानसभा में सिद्ध करेंगे।

8 Jul 202411:22:59 AM
सदन में कल्पना सोरेन भी मौजूद

विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो चुका है। सदन में गांडेय उपचुनाव से निर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं।

8 Jul 202411:19:12 AM
झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू

झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र शुरू हो गया है। स्पीकर रबीन्द्रनाथ हाउस को संबोधित कर रहे हैं। इसके बाद विश्वास मत पर चर्चा शुरू होगी। हेमंत सोरेन विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेंगे। 

8 Jul 202410:47:15 AM
विधानसभा के बाहर विपक्ष की नारेबाजी

विधानसभा के मुख्य द्वार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर बीजेपी के विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। विधायक नारे लगे रहे हैं- युवा विरोधी सरकार हाय-हाय।

8 Jul 202410:10:31 AM
कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस कायम, चंपई पर भी चर्चा

कैबिनेट विस्तार को लेकर सस्पेंस कायम है। जानकारी के मुताबिक पूर्व की अपेक्षा ज्यादा उलटफेर के आसार नहीं हैं। पूर्व सीएम चंपई सोरेन पर सबकी निगाह होगी। उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

8 Jul 20249:26:57 AM
हेमंत सोरेन बस से जाएंगे विधानसभा

हेमंत सोरेन बस से विधानसभा जाएंगे। सर्किट हाउस से सोमवार की सुबह बहुमत के लिए जरूरी संख्या में विधायकों को लेकर हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचेंगे जहां वे अपना बहुमत साबित करेंगे। हेमंत सोरेन पहले भी विधायकों को लेकर इसी तरह से विधानसभा पहुंचे हैं और एक बार फिर वही रणनीति बनी है।

8 Jul 20249:24:48 AM
फ्लोर टेस्ट के बाद कैबिनेट विस्तार

झारखंड में फ्लोर टेस्ट के बाद कैबिनेट विस्तार को लेकर भी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। बताया गया कि जिन मंत्रियों को शपथ लेना है, उन्हें आमंत्रण प्रेषित किया जाएगा।

8 Jul 20249:23:42 AM
हेमंत सोरेन आज सिद्ध करेंगे बहुमत

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज विधानसभा में बहुमत सिद्ध करेंगे। उनके पास 44 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंप दिया है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us