विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Politics: झारखंड जदयू में बड़ा बदलाव, नए जिला संगठन प्रभारियों के नामों की हुई घोषणा

Published: Wed, 14 May 2025 08:01 AM (IST)

झारखंड जदयू ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला संगठन प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश महासचिव श्रवण ...और पढ़ें

झारखंड जेडीयू में जिला प्रभारियों का चयन (जागरण)
झारखंड जेडीयू में जिला प्रभारियों का चयन (जागरण)

HighLights

  1. जिला प्रभारियों की नियुक्ति।
  2. संगठन को सशक्त बनाने का प्रयास।
  3. पार्टी प्रवक्ता ने दी जानकारी।

राज्य ब्यूरो, रांची। जदयू के प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने पार्टी संगठन को गतिशील एवं सशक्त बनाने के लिए जिला संगठन प्रभारियों का मनोनयन कर दिया है। इसके तहत जगदीश महतो को रांची, आशीष शीतल मुंडा को खूंटी, संजय ठाकुर को पश्चिमी सिंहभूम, पीएन सिंह को पूर्वी सिंहभूम का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा कौशल कुमार को सरायकेला-खरसावां, उपेंद्र नारायण सिंह को गुमला, अजय सोनी को सिमडेगा, संतोष सोनी को लोहरदगा, दिलीप पांडेय को लातेहार, सुयश पांडेय को पलामू , डा. राजनारायण पटेल को गढ़वा, मिथिलेश सिंह को चतरा, सरयू गोप को कोडरमा, सुशील कुमार सिंह को गिरिडीह, संजय कुमार सिंह को हजारीबाग, कुमेश्वर महतो को

रामगढ़, रुद्रकांत लाल दास को देवघर, त्रिवेणी वर्मा को गोड्डा, उदय सिंह को दुमका, रमाकांत मंडल को साहिबगंज, राजेंद्र प्रसाद को पाकुड़, बेनी माधव को धनबाद, दीप नारायण सिंह को बोकारेा, रंजीत जायसवाल को जामताड़ा का जिला संगठन प्रभारी बनाया गया है। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार ने दी।

झारखंड में जेडीयू ने खोला अपना पहला प्रदेश कार्यालय

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को ऑनलाइन मोड के माध्यम से रांची शहर में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मोड़ के पास अपनी पार्टी की झारखंड इकाई के कार्यालय का उद्घाटन किया। नीतीश ने राज्य के वरिष्ठ नेता को बधाई दी और उन्हें झारखंड में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए कहा।

राज्यसभा सांसद और राज्य इकाई के अध्यक्ष खीरू महतो और विधायक सरयू राय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। महतो ने कहा कि लंबे समय के बाद एक नए कार्यालय की इच्छा पूरी हुई है। रांची में रॉय का निवास अतिरिक्त कार्यालय के रूप में कार्य करना जारी रखेगा।

ये भी पढ़ें

Jharkhand Politics: झारखंड में मंत्रियों और विधायकों को खरगे ने दे दिया साफ संदेश, बोले- मेरे जो उसूल हैं...

Jharkhand Politics: हेमंत सोरेन के 34 विधायक कितने अमीर, टोटल संपत्ति जान उड़ जाएंगे होश!